तस्वीर : सांकेतिक (सोर्स गूगल)
समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत साहिट वृंदावन गांव निवासी अरुण कुमार सिंह के पुत्र व असम राइफल के जवान करुणेश कुमार उर्फ चुनचुन सिंह (32 वर्ष) की बीते देर रात्रि बदमाशों ने गला दबाकर कर दी। जवान का शव सीमावर्ती जिले के बेगूसराय के बछवाड़ा थाना इलाके में गोधना गांव स्थित एनएच-28 किनारे मिली। जवान के गला दबाने के साथ-साथ बदमाशों ने उनके हाथ और पैर भी तोड़ दिये।
जानकारी के अनुसार करूणेश कुमार उर्फ चुनचुन सिंह असम राइफल्स के जवान थे। वे दीपावली व छठ महापर्व की छुट्टी में अपने गांव आए थे। परिजनों का बताना है कि करुणेश कुमार शुक्रवार की शाम अपनी बलेनो कार से घर से निकले थे। इस बीच देर रात बछवाड़ा थाना क्षेत्र में उनके हत्या की जानकारी मिली। सूत्रों के अनुसार इस मामले में बछवाड़ा थाने की पुलिस ने शराब के एक धंधेबाज को हिरासत में लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है।
इधर घटना के विरोध में साहिट में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर आवागमन बाधित कर दिया। बाद में पुलिस पदाधिकारियों द्वारा जल्द मामले का खुलासा करने व हत्यारे को गिरफ्तार कर लेने के आश्वासन के बाद जाम को समाप्त कराया गया। उधर विद्यापतिनगर थानाध्यक्ष फिरोज आलम ने बताया कि मृतक के गले में जख्म के निशान दिख रहे हैं। हाथ व पैर भी टूटा हुआ है। यह घटना बछवाड़ा थाना में हुई। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।
संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…
समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी…
पटना में बुधवार को STF और अपराधियों की बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाऊंटर में…
समस्तीपुर : टैक्स चोरी पर शिकंजा कसते हुए वाणिज्य कर विभाग ने मंगलवार को शहर…
समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाने की पुलिस ने मंगलवार को शराब की गुप्त सूचना पर की…
बिहार में नई चीनी मिल खोलने का काम तेज हो गया है। नीतीश सरकार ने…