समस्तीपुर :- आस वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के प्रथम दिन नहाए खाए व द्वितीय दिन खरना के शुभ अवसर पर छठ पूजा सामग्री वितरण किया गया। टीम आस संस्था के सचिव मनीष कुमार ने कहा समाज में असहाय व जरूरतमंद छठ वर्तियों को छठ पूजा सामग्री वितरण किया गया। उगते हुए सूरज को सब ने पूजा किया है,और हम बिहार वासियों ने डूबते हुए सूरज को भी पूजा किया है।
संस्था के द्वारा 1000 सूप साड़ी नारियल नींबू अगरबत्ती माचिस जिला के मगरदही, चकहाजी, उजियारपुर, बैकुंठपुर ब्ररंधा, पटपारा में वितरण कार्य किया गया है। टीम की सदस्य सपना किन्नेर ने कहा संस्था हर जरुरतमंद लोगो तक वीते चार साल से छठ वर्तियों को वितरण कार्य करती है आगे भी करते रहेगी। छठी मईया का जयकारा के साथ सभी शहर वासियों को शुभकामनायें देते हुए सम्पन किया गया। मौके पर अध्यक्ष चन्दन, अभिषेक, खुसबू, निशा, सोनी, स्वेता, सुमन, कामनी, रूपा, अंजू इत्यादि वितरण कार्य किया।
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ में विगत 25 अक्टूबर की रात करीब…
समस्तीपुर : आगामी छठ पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।…
समस्तीपुर : जिले के परतापुर स्थित स्वयं सहायता समूह भवन में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का निर्णय…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूपौली बुजुर्ग पंचायत के एक होटल के निकट शनिवार…
समस्तीपुर : हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को कर्पूरीग्राम…