समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के ताजपुर के रहने वाले वैभव सूर्यवंशी का सेलेक्शन पुरुष अंडर-19 टीम में किया गया है। इसकी घोषणा गुरुवार को मेंस अंडर-19 एक दिवसीय चैलेंजर ट्रॉफी MENS UNDER 19 ONE DAY CHALLENGER TROPHY की समाप्ति के बाद की गई है।
इंडिया अंडर-19 की यह टीम विशाखापत्तनम होने वाले अंडर-19 चतुष्कोणीय क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलेगी। यह टूर्नामेंट 14 नवंबर से आयोजित है। इस टूर्नामेंट में भारत की दो टीमें इंडिया ए और इंडिया बी हिस्सा लेगी। इसके अलावा इंग्लैंड और बांग्लादेश की अंडर-19 टीम भाग लेगी।
वैभव सूर्यवंशी मेंस अंडर-19 वनडे चैलेंजर ट्रॉफी में इंडिया-बी की ओर से खेल रहे थे। इस टूर्नामेंट में वैभव सूर्यवंशी ने एक अर्धशतक भी जमाया है। गुरुवार को उसका फाइनल मुकाबला हुआ जिसमें इंडिया-बी की टीम चैंपियन हुई। इंडिया-ए की टीम उपविजेता हुई।
वैभव सूर्यवंशी का हाल में संपन्न वीनू मांकड़ ट्रॉफी अंडर-19 मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट में काफी शानदार रहा है। वैभव सूर्यवंशी ने पांच मैचों में कुल 393 रन बनाये हैं। एक शतक और तीन अर्धशतक जमाये हैं। वैभव का व्यक्तिगत सर्वोच्च स्कोर 139 रन रहा है। इस टूर्नामेंट में बिहार टीम को पांच मैचों में से 2 में जीत और पांच मैचों में हार मिली थी। इस टूर्नामेंट में किये बेहतर प्रदर्शन के आधार पर ही उन्हें बिहार अंडर-23 मेंस टीम के लिए भी चुना गया था।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दादपुर स्थित एक विवाह भवन में रिसेप्शन पार्टी के…
बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…
राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…
तस्वीर : फाईल (माही-मनीषा) समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरूआरा चौर स्थित एक विवाह…
समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…