Samastipur

PG में सीट कटौती के खिलाफ छात्र संगठन AISA ने निकाला प्रतिरोध मार्च, सीट वृद्धि और सभी विषयों से पीजी की पढ़ाई शुरू कराने की मांग

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- छात्र संगठन आइसा से जुड़े दर्जनों छात्र और कार्यकर्ताओं ने पीजी में सीट कटौती के खिलाफ शहर के बीआरबी कॉलेज कैंपस से प्रतिरोध मार्च निकाला। प्रतिरोध मार्च कॉलेज गेट पर पहुंच प्रतिरोध सभा में तब्दील हो गया। जिसकी अध्यक्षता बीआरबी कॉलेज इकाई अध्यक्ष विशाल यादव तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष दीपक यदुवंशी ने किया।

प्रतिरोध सभा को संबोधित करते हुए आइसा राज्य सह सचिव मनीषा यादव ने कहा कि स्नातकोत्तर में पहले से सीमित सीट था उस मे से भी 30 सीट आर्ट्स, वाणिज्य और 28 सीट विज्ञान संकाय में घटा दिया गया है। जिससे छात्रों काफी निराशा है। पूर्व में मिथिला विश्वविद्यालय में डिस्टेंस एजुकेशन भी संचालित था जिससे छात्र-छात्राएं पीजी कर लेते थे लेकिन पिछले दो-तीन वर्षों से डिस्टेंस एजुकेशन भी विश्वविद्यालय के उदासीनता के कारण बंद है।

आगे आइसा नेताओं ने कहा कि सरकार उच्च शिक्षा के प्रति पूरी प्रतिबद्धता दिख रही है पर हर साल पीजी करने वाले छात्रों की संख्या बढ़ रही है। लेकिन सीट सीमित सीमित है। सीट बढ़ाने के बजाय उल्टे सीट घटाई ही जा रही है। जिस कारण छात्र-छात्राओं को पीजी में नामांकन के लिए समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

विधित हो की समस्तीपुर जिले के तीन कॉलेजों में पीजी की पढ़ाई होती है जिसमें मात्र एक समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर में 11 विषयों से, बीआरबी कॉलेज और आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में मात्र पांच – चार विषयों से पीजी की पढ़ाई होती है। आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में चार अन्य विषयों एवं एएनडी कॉलेज पटोरी में चार विषयों से पीजी की पढ़ाई की मूलभूत सुविधा की जांच और स्वीकृति के बावजूद इस वर्ष पीजी की पढ़ाई की स्वीकृति नहीं मिल पाई है। जिससे छात्रों और बुद्धिजीवियों में आक्रोश व्याप्त है।

छात्र संगठन आइसा ने मांग किया है कि घटाए गए पूर्व के पीजी के सीटों को पुनः बहाल करते हुए सभी छात्रों की नामांकन की गारंटी विश्वविद्यालय और सरकार करे अन्यथा छात्र संगठन आइसा चरणबद्ध आंदोलन चलने को बाध्य होगा। सभा को आइसा जिला सह सचिव मो. फरमान, कार्यालय सचिव राजू झा, गौतम कुमार, रोहित कुमार, अरविंद कुमार, सोनु कुमार, नीलू कुमारी, अंकित यादव, नवीन कुमार इत्यादि ने संबोधित किया।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

5 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

6 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

12 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

17 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

18 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

19 घंटे ago