Samastipur

विधानसभा में उठा समस्तीपुर सदर अस्पताल में ढाई वर्षों से बंद पड़े अल्ट्रासाउंड का मामला, 10 नवंबर को सरकार सदन में देगी जवाब

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर सदर अस्पताल की बदहाल व्यवस्था एवं बंद पड़े अल्ट्रासाउण्ड व वेंटिलेटर सहित अन्य समस्याओं का मामला विधानसभा तक पहुंच गया है। इस मामले को लेकर बिहार सरकार के उप सचिव शैलेश कुमार ने सिविल सर्जन जवाब मांगा है। ताकि सदर अस्पताल की वर्तमान स्थिति के बारे में सदन को अवगत कराया जा सकें।

इधर, बिहार सरकार के उप सचिव के पत्र आते ही स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सवालों का जवाब तैयार करना शुरु कर दिया गया है। इसको लेकर सीएस डॉ. एसके चौधरी ने सरकार के उप सचिव के द्वारा पूछे गए सवाल को जवाब तैयार करने का निर्देश डीएस को दिया है। ताकि समय पर जवाब सरकार को उपलब्ध कराया जा सके।

मिली जानकारी के अनुसार सरकार के द्वारा 10 नवंबर को विधासभा में सदन के दौरान सीएस के द्वारा उपलब्ध कराए गए जवाब को प्रस्तुत किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार विभूतिपुर विधायक अजय कुमार ने स्वास्थ्य मंत्री से सवाल पूछते हुए कहा है कि समस्तीपुर जिला के सदर अस्पताल में वेंटीलेटर एवं अल्ट्रासाउण्ड उपलब्ध है। जबकि डॉक्टर, ऑपरेटर एवं रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने के कारण मरीजों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। यदि हां तो सरकार उक्त तीनों पदों पर कब तक डॉक्टर, ऑपरेटर व रेडियोलॉजिस्ट पदस्थापित करने का विचार रखती है। नहीं तो क्यों?

बता दें कि सदर अस्पताल में पिछले ढाई वर्षों अल्ट्रासाउंड जांच केंद्र बंद पड़ा है। अल्ट्रासाउण्ड जांच केंद्र को शुरु करने का आदेश सीएस डॉ. एसके चौधरी द्वारा दिया गया था। 25 सितंबर को ही सीएस ने सदर अस्पताल के मेडिकल अफसर डॉ. आरपी मंडल को अल्ट्रासाउण्ड जांच केंद्र को शुरु करने का आदेश दिया था। लेकिन विडंबना यह है कि सीएस के आदेश के बावजूद अल्ट्रासाउण्ड जांच केंद्र शुरु नहीं किया जा सका। जबकि आदेश का एक महीना से अधिक का समय बीत गया। यूं कहें तो सीएस का आदेश ठंडे बस्ते में चला गया।

बिहार सरकार के उप सचिव ने सदर अस्पताल के भवन व डॉक्टरों के बारे में भी जवाब मांगा है। इसके तहत सदर अस्पताल के भवनों की स्थिति, कमरों की संख्या के अलावे सदर अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों की संख्या व नाम को उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। साथ ही अस्पताल में उपलब्ध बेडों के अलावे पिछले एक महीने में ओपीडी व आईपीडी व इमरजेंसी मरीजों की संख्या के बारे में भी जवाब मांगा गया है। वहीं दवा भंडार की स्थिति से भी अवगत कराने को कहा गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल की व्यवस्था सुधार को लेकर सख्त हुए सिविल सर्जन, 21 फरवरी को सभी डॉक्टरों की अनिवार्य बैठक

समस्तीपुर : सदर अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सिविल सर्जन डॉ. राजीव…

19 मिनट ago

समस्तीपुर में लगे सोलर मेला के दौरान 3 हजार 970 उपभोक्ता ने दिया सौर प्लेट के लिए आवेदन

समस्तीपुर : नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा पटेल मैदान के प्रांगण में सोलर…

1 घंटा ago

कल्याणपुर से अपहृत दो युवकों को पुलिस ने मुजफ्फरपुर से किया बरामद

समस्तीपुर/कल्याणपुर : रामपुरा वॉटरवेज तटबंध के निकट से अपहृत दोनों युवक को पुलिस ने मुजफ्फरपुर…

2 घंटे ago

विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक चौक तक अवैध मकान, दुकान व सब्जी मंडी हटाने का नोटिस

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर प्रबंधन ने मंगलवार को विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक…

2 घंटे ago

दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में फर्जी TTE पकड़ा गया, समस्तीपुर स्टेशन पर GRP को सौंपा गया

समस्तीपुर : गाड़ी संख्या 19166 दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में दरभंगा से समस्तीपुर के बीच टिकट…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : पत्नी की मौ’त के बाद पति ने भी अपनी जीवन-लीला की समाप्त, लाइव वीडियो बनाकर मौ’त को लगाया गले, डेढ़ साल की बेटी हुई अनाथ

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है।…

3 घंटे ago