Samastipur

समस्तीपुर में राजधानी एक्सप्रेस पर पथराव, एक यात्री हुआ घायल; आधे घंटे रोकनी पड़ी ट्रेन, 4 संदिग्ध हिरासत में

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में सोमवार को कुछ असमाजिक तत्वों ने डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस पर पथराव कर दिया जिसमें एक यात्री घायल हो गया। इस घटना के कारण समस्तीपुर में राजधानी एक्सप्रेस करीब 29 मिनट रुकी। इस मामले में चार उपद्रवियों को हिरासत में लेकर आरपीएफ पूछताछ कर रही है।

घटना के संबंध में रेलवे के अधिकारी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार डिब्रुगढ़ से नई दिल्ली जानेवाली राजधानी एक्सप्रेस अपने नियत समय से चल रही थी। समस्तीपुर स्टेशन पहुंचने के पूर्व ही कुछ उपद्रवियों ने ट्रेन पर अचानक पत्थर फेंकना चलाना शुरू कर दिया। बताया गया है कि पत्थरबाजी से खिड़की का शीशा टूट गया और बर्थ संख्या 66 पर बैठे यात्री संतोष क्षेत्री जख्मी हो गए।

राजधानी एक्सप्रेस पर रोड़ेबाजी की सूचना मिलते ही रेल महकमा में खलबली मच गयी। आनन-फानन में समस्तीपुर स्टेशन पर मेडिकल टीम पहुंची और जख्मी यात्री का इलाज किया। बाद में जख्मी यात्री का रेल अस्पताल में भी इलाज किया गया। इधर, आरपीएफ की टीम पथराव वाले जगह पहुंची और चार संदिग्ध युवकों को पकड़ लाने के बाद पूछताछ कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में आपसी विवाद के दौरान हथियार लहराने वाले युवक को ग्रामीणों ने देसी कट्टा व कारतूस के साथ पकड़ा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के चकउंबर गांव में आपसी विवाद के दौरान हथियार लहराना…

23 मिनट ago

कोरबद्दा महदैया चौक पर छापेमारी कर पुलिस ने 25.63 लीटर विदेशी शराब किया बरामद, कारोबारी फरार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरबद्दा महदैया चौक पर गुरुवार को पुलिस ने गुप्त…

1 घंटा ago

सदर SDPO-1 ने की मासिक अपराध गोष्ठी, थानाध्यक्षों को दिए कई आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 सह एएसपी संजय कुमार पांडेय ने शुक्रवार को अपने…

1 घंटा ago

अमेरिका-इजरायल के खिलाफ समस्तीपुर में मौन जुलूस, DM के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन

समस्तीपुर : अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान एवं फिलिस्तीन में हमला के विरोध में शुक्रवार…

10 घंटे ago

समस्तीपुर के अभिषेक चौहान ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 102वां रैंक लाकर बना IPS, करेगा देश की सेवा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिला का नाम एक बार फिर देश में सुमार हो गया है.…

12 घंटे ago

उमेश कुशवाहा तीसरी बार बने बिहार जेडीयू के अध्यक्ष, ‘लव-कुश’ समीकरण को धार देने की तैयारी

जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) के संगठनात्मक चुनावों के तहत वैशाली जिले के महनार से विधायक उमेश…

13 घंटे ago