Samastipur

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर भागलपुर-जयनगर इंटरसिटी ट्रेन में रखे एक बैग में ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी, महिला समेत दो जख्मी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर भागलपुर से जयनगर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस (15553) ट्रेन में एक बैग में एकाएक धमाका जैसा तेज आवाज होने के बाद रेल महकमे में खलबली मच गई। धमाके से निकले छर्रे से एक महिला समेत दो यात्री जख्मी हो गए। जख्मी दोनों यात्रियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बैग किस यात्री का था वह अब तक पता नहीं चल सका है। हालांकि रेल पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामले को लेकर रेल प्रशासन कुछ भी बोलने से बच रही है।

जानकारी के अनुसार जख्मी महिला दरभंगा जिले के कद्राचक गांव की रानी देवी बताई गई है जो भागलपुर के सुल्तानगंज से ट्रेन में सवार हुई थी। वह छठ पर्व मनाने के लिए दरभंगा जा रही थी। महिला ने बताया कि समस्तीपुर स्टेशन से ठीक पहले आउटर सिग्नल के पास अचानक ऊपर की सीट पर रखे बैग में ब्लास्ट हुआ। ब्लास्ट होने के बाद ट्रेन की बोगी में अफरा-तफरी मच गई।

महिला समेत उसके बगल में बैठे एक अन्य यात्री भी झुलस गया। वहीं कई यात्रियों का सामान भी इसमें जल गया। इस दौरान ट्रेन चल ही रही थी। यात्रियों द्वारा शोर मचाए जाने के बाद ट्रेन को रोका गया जिसके बाद ट्रेन से जख्मी लोगों को उतारा गया। वहीं ट्रेन को आगे गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया है। पुलिस ने एक जला हुआ बैग भी जप्त किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

होली मिशन हाई स्कूल में 39वाँ वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति

समस्तीपुर : मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को 39वाँ…

40 मिनट ago

समस्तीपुर के विशाल का बृजे यूनिवर्सिटी ब्रुसेल्स (बेल्जियम) में शोध रिसर्च के लिए किया गया चयन

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर प्रखंड के रहिमाबाद निवासी स्व. रामचंद्र शर्मा के पौत्र एवं संजीव कुमार…

2 घंटे ago

बच्चों में पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक विकास की भी जरूरत : रौशन कुशवाहा

समस्तीपुर/वारिसनगर : वारिसनगर प्रखंड अंतर्गत मोगलानी चक स्थित मार्क इंटरनेशनल स्कूल का पांचवा स्थापना दिवस…

2 घंटे ago

बिहार में सुरक्षित कौन? बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर की मां के हीरे के गहने और कीमती घड़ी चोरी, थाने पहुंचा मामला

बिहार के दरभंगा जिले में बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर के परिवार को झटका लगा है.…

2 घंटे ago

फरार चल रहे शराब कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक…

12 घंटे ago