Samastipur

छठ में भीड़ नियंत्रण को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन व रेल प्रशासन ने की संयुक्त बैठक, भीड़ देखते हुए ट्रेन स्लो करने का आदेश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- छठ महापर्व के अवसर पर यात्रियों के सुविधाओं एवं छठ घाटों पर सुरक्षित आवागमन को लेकर डीएम योगेंद्र सिंह एवं मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव के साथ मंडल रेल कार्यालय के सभागार में बैठक की गई। इसमें जिला प्रशासन व रेल प्रशासन के कई अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। जिला पदाधिकारी के द्वारा बताया गया की चार दिन तक चलने वाले छठ पर्व के दौरान शाम एव सुबह के अर्घ्य के दौरान लोगों की काफी भीड़ रहती है। इस बार रेलवे के द्वारा बड़ी संख्या में स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इनकी सूची अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन को उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया।

जिला पदाधिकारी के द्वारा वर्ष 2016 में रामभद्रपुर में हुए रेल हादसे सबक लेने का भी अनुरोध किया गया। वहीं शाम एवं सुबह के अर्घ्य के दौरान ट्रेनों की गति कम करने ओर इशारा किया गया। जिला प्रशासन समस्तीपुर के द्वारा हर तरह का सहयोग रेल प्रशासन समस्तीपुर को उपलब्ध कराया जाएगा। बेहतर समन्वय के लिए सभी प्रमुख रेलवे पदाधिकारियों का मोबाइल नंबर जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया। जिला पदाधिकारी के द्वारा दिनांक 25 नवंबर से प्रारंभ होने वाले विद्यापति महोत्सव के दौरान होने वाली भीड़ की भी चर्चा की गई।

जिला पदाधिकारी के द्वारा यात्रियों के सुगमता पूर्ण परिगमन के लिए अतिक्रमण एवम पार्किंग पर ध्यान देने का भी उल्लैख किया गया। मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव के द्वारा बताया गया की 100 के आसपास छठ घाट रेलवे ट्रैक के नजदीक हैं। इस रेल मंडल से गुजरने वाली सभी रेल गाड़ियों के लोको पायलटों को छठ घाट के नजदीक से गुजरने पर सायरन बजाने, गति धीमा रखने का निर्देश दिया जा चुका है। छठ महापर्व के दौरान छठ घाटों के नजदीक के रेलवे ट्रैक पर 10-15 KM की गति रेल गाड़ियों का परिचालन किया जायेगा।

मॉल गाडियों के परिचालन की समय सारिणी अपर समाहर्ता आपदा को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की दैनिक सूची रेलवे द्वारा जिला प्रशासन को उपलब्ध कराया जाएगा। रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन संबधी फ्लेक्स भी स्टेशनों पर लगाए जायेंगे ताकि रेल यात्रियों को कोई परेशानी नहीं हो। रेलवे द्वारा 10 स्थानों पर इस तरह के फ्लेक्स लगाने की बात कही गई। फुट ओवर ब्रिज पर पुलिस की रहेगी तैनाती। जिला पदाधिकारी के द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर एव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समस्तीपुर को सड़क किनारे अस्थाई अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिया गया।

रेलवे के द्वारा 24×7 आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। सिविल सर्जन द्वारा उपलब्ध कराई गई एंबुलेंस कारखाना गेट पर तैनात रहेगी। इसी प्रकार फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी स्टेशन के परिसर के नजदीक रहेगी। अपर रेल प्रबंधक 2 आलोक कुमार झा के द्वारा बताया गया की सभी यात्री ट्रेन जबतक ट्रेन में चढ़ नही जाएं, ट्रेन नही खुलेगी, ऐसा निर्देश सभी लोको पायलटों एवम रेल गार्ड को दिया जा चुका है। रेलवे के द्वारा आम जनता से रेलवे ट्रैकों पर न चलने की अपील की गई।

मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव के द्वारा इस तरह के बैठक में सहयोग करने के लिए जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह को साधूवाद दिया गया एव प्रसन्नता व्यक्त की गई। इस बैठक में जिला प्रशासन की ओर से नगर आयुक्त विभूति रंजन चौधरी, अपर समाहर्ता आपदा राजेश कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी महमूद आलम, अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार, सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अश्विनी कुमार चौबे तथा रेल प्रशासन की ओर से अपर रेल प्रबंधक वन जेके सिंह, अपर रेल प्रबंधक टू आलोक कुमार झा, सीएमएस सुबोध कुमार मिश्रा, सीनियर डीपीओ राजीव रंजन, सीनियर कमांडेंट आरपीएफ एसजेए जानी, सीनियर डीओएम निलेश कुमार एव अन्य उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में सफल सिजेरियन के साथ प्रसव सेवा का शुभारंभ

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल…

4 घंटे ago

अपहरण की प्राथमिकी के बीच युवती खुद पहुंची कल्याणपुर थाने, पुलिस ने दर्ज किया बयान, जानें युवती ने क्या बताया…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 22 वर्षीया एक युवती के कथित…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के शहीद सीताराम यादव के पुत्र की शिक्षा का जिम्मा उठाएंगे होली मिशन स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. धर्मांश रंजन

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार एवं होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के…

8 घंटे ago

आखिर किस जमीन को लेकर चल रहे विवाद में सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर हुई थी फायरिंग ?

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में बीते 17 फरवरी की शाम लोजपा (रा)…

9 घंटे ago

दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ानों पर बार-बार लग रहा Break, कोलकाता और मुंबई की फ्लाइट शेड्यूल से बाहर

हैदराबाद से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई537 निर्धारित समय 2:05 से 18 मिनट विलंब…

17 घंटे ago

25 मार्च तक काम पर नहीं लौटे CO तो एक्शन के लिए रहें तैयार, विजय सिन्हा ने कर ली बड़ी तैयारी

बिहार में हड़ताल पर गए राजस्व अधिकारियों को सरकार ने सख्त चेतावनी दी है. उपमुख्यमंत्री…

18 घंटे ago