Samastipur

पूसा के भुसकौल चौक के पास गेहूं बीज लदी ट्रक पलटी, चालक और खलासी हुआ जख्मी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/पूसा :- समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर पथ पर पूसा थाना क्षेत्र के भुसकौल चौक के पास सोमवार की रात एक ट्रक के पलट जाने से ट्रक का चालक और खलासी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं इस घटना में ट्रक पर लोड गेहूं के बीज की बोरी सड़कों पर बिखड़ गई। जिसे बाद में विभिन्न छोटे वाहनों में अनलोड किया गया।

बताया गया है कि ट्रक पर गेहूं का बीज लोड था। माना जा रहा है कि भुसकौल चौक के पास सड़क अचानक कर्व रहने के कारण यह हादसा हुआ है। लोगों ने ट्रक के अंदर फंसे चालक और खलासी को बाद में ताजपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना रात करीब 12:00 बजे की बताई गई है।

बताया गया है कि ट्रक पंजाब के लुधियाना से पूसा के विसा फॉर्म के लिए गेहूं का बीज लेकर आ रहा था। लोगों ने बताया कि भूसकौल चौक के पास सड़क किनारे कुछ दिन पूर्व ही जल जमाव के कारण गढ्ढा बन गया था। जिस कारण लोगों ने नई मिट्टी भराई थी, जिस कारण सड़क में दलदली थी। लोगों ने कहा कि रात के अंधेरे में ट्रक चालक को अंदाजा नहीं होने पर उक्त दलदली की ओर ट्रक चला गया। जिससे ट्रक और संतुलित होकर पलट गया। बाद में विसा फॉर्म बी कंपनी के विभिन्न ट्रैक्टरों द्वारा ट्रक को अनलोड कर उसे क्रेन से उठाया गया। इस घटना के कारण सुबह में करीब 2 घंटे तक यातायात भी प्रभावित हुआ।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

10 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

16 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

17 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

17 घंटे ago