Samastipur

पॉलिटेक्निक कॉलेज के निरीक्षण में पहुंचे DM, नहीं थी साफ सफाई, वॉशरूम में था अंधेरा, नल भी था खराब; वहीं सड़क निर्माण कार्य भी मिला बंद

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- डीएम योगेंद्र सिंह के द्वारा पथ निर्माण विभाग पथ प्रमंडल समस्तीपुर द्वारा कार्यान्वित विशनपुर चौक से कोनैला तक (किलोमीटर प्वाइंट 5 से किलोमीटर प्वाइंट 20), निर्माणाधीन पथ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्य होता हुआ नही पाया गया। कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल समस्तीपुर के द्वारा बताया गया की, इस पथ का निर्माण कार्य इस वर्ष 31 दिसंबर तक पूर्ण किया जाना है।

जिला पदाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया कि द्रुत गति से कार्य कराते हुए निर्धारित समय सीमा के अंदर कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। इसके बाद जिला पदाधिकारी के द्वारा कामेश्वर नारायण सिंह राजकीय पॉलीटेक्निक, समस्तीपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पॉलीटेक्निक कॉलेज में साफ सफाई की कमी पाई गई। बालिका छात्रावास के निरीक्षण के दौरान छात्राओं के द्वारा वाशरूम में प्रकाश की कमी की शिकायत की गई। नल खराब पाए गए।

जिला पदाधिकारी के द्वारा इसे ठीक कराने का निर्देश प्राचार्य को दिया गया। छात्राओं के द्वारा खेलने के लिए बैडमिंटन कोर्ट की भी मांग जिला पदाधिकारी से की गई। जिला पदाधिकारी के द्वारा इसे बनाने का निर्देश प्राचार्य को दिया गया। इस कॉलेज में रैगिंग की शिकायत नहीं पाई गई। सीसीटीवी दो तीन दिन में लगवाने का आश्वासन प्राचार्य के द्वारा दिया गया। जिला पदाधिकारी के द्वारा सीसीटीवी लगाए जाने वक्त निजता का ख्याल रखने का निर्देश प्राचार्य को दिया गया।

जिला पदाधिकारी के द्वारा पॉलीटेक्निक कॉलेज एव इंजीनियरिंग कॉलेज के बीच प्रतियोगिता कराने का भी निर्देश प्राचार्य को दिया गया। प्राचार्य के द्वारा कॉलेज के पेय जल में आयरन होने समस्या उठाई गई। जिला पदाधिकारी के द्वारा उपस्थित कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी को निर्देश दिया गया की आयरन ट्रीटमेंट प्लांट का प्रस्ताव बनाकर प्राचार्य को उपलब्ध कराएं।

प्राचार्य इसे विभाग को उपलब्ध कराएंगे। विभाग द्वारा राशि प्राप्त होने पर कार्यपालक अभियंता पीएचईडी के द्वारा आयरन ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण किया जाएगा। निरीक्षण के समय, प्राचार्य कामेश्वर नारायण सिंह राजकीय पॉलीटेक्निक, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी, सहायक अभियंता, भवन प्रमंडल समस्तीपुर उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

5 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में दो देसी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी…

11 घंटे ago

पटना में सूर्या डॉन का एनकाउंटर; गायघाट के पास STF से हुई मुठभेड़, 2 दर्जन मामलों में है आरोपी

पटना में बुधवार को STF और अपराधियों की बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाऊंटर में…

11 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के आर्य समाज रोड में वाणिज्य कर विभाग का छापा, 3 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी का मामला उजागर

समस्तीपुर : टैक्स चोरी पर शिकंजा कसते हुए वाणिज्य कर विभाग ने मंगलवार को शहर…

22 घंटे ago

समस्तीपुर : शराब खोज रही पुलिस को झोपड़ी से मिले 44 लाख नगद मामले में जांच के लिए देर शाम पहुंचे SP, की पूछताछ

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाने की पुलिस ने मंगलवार को शराब की गुप्त सूचना पर की…

23 घंटे ago

बिहार में 25 नई चीनी मिल खोलने का काम तेज, समस्तीपुर समेत इन जिलों में जमीन तलाश रही नीतीश सरकार

बिहार में नई चीनी मिल खोलने का काम तेज हो गया है। नीतीश सरकार ने…

24 घंटे ago