Samastipur

समस्तीपुर नगर निगम के बोर्ड की बैठक 25 नवंबर को होगी, निगम के विकास को लेकर 14 मुद्दों पर होगी चर्चा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर नगर निगम के बोर्ड की बैठक को लेकर तिथि तय कर दिया गया है। 25 नवंबर को नगर निगम बोर्ड की बैठक बुलायी गयी है। इसको लेकर नगर निगम प्रशासन के द्वारा पत्र भी जारी कर दिया गया है। इसको लेकर नगर निगम के नगर आयुक्त के द्वारा विस उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी, राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर, सांसद प्रिंस राज, समस्तीपुर विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, एमएलसी तरुण कुमार, विधायक अशोक कुमार मुन्ना, एमएलसी मो. कारी शोएब, महापौर अनीता राम, उप-महापौर राम बालक पासवान के अलावे सभी सशक्त स्थायी समिति के सदस्य एवं सभी वार्ड पार्षद को पत्र भेजा गया है।

जिसमें 25 नवंबर को कर्पूरी सभागार में आयोजित बोर्ड की बैठक में शामिल होने का आग्रह किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त बोर्ड की बैठक में गत बैठक की संपुष्टि के अलावे सशक्त स्थायी समिति की बैठक में लिए गए निर्णय की संपुष्टि, नयी योजनाओं के चयन पर विचार, नए क्षेत्र को होल्डिंग टैक्स माफी के लिए सरकार से अनुमोदन लेने पर विचार, नल जल जलापूर्ति के क्रियान्वयन पर विचार, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के पात्र लाभुकों की सूची भेजने पर विचारा किया जाएगा।

इसके अलावे जल निकासी पर विचार, जल जीवन हरियाली के तहत सर्वे किए गए तालाब, कुंआ, चापाकल इत्यादी के सौंदर्यीकरण एवं सोख्ता के निर्माण, पूसा पथ स्थित भोला टॉकिज रेलवे गुमती पर आरओबी एवं दरभंगा समस्तीपुर पथ के मुक्तापुर गुमती पर आरओबी का निर्माण कराने का लेकर संबंधित विभाग एवं सरकार को अवगत कराने पर भी विचार किया जाएगा।

साथ ही बोर्ड की बैठक में पोस्टमार्टम रोड में जिला परिषद कैम्पस एवं पटेल मैदान के पास वेंडिंग जोन निर्माण कराने, एस विजय राघवन स्टेडियम पटेल मैदान को नगर गिम में लेने एवं डॉ. सत्यनारायण सिंहा भवन नगरभवन का जीर्णोद्वार एवं उक्त कैंपस में दुकान बनाने सहित अन्यान्य बिंदुओं व प्रस्तावों पर भी चर्चा की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

3 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

4 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

5 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

14 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

14 घंटे ago