Samastipur

बाइक और स्कार्पियो के बीच सीधी टक्कर में एक की मौत और दो जख्मी, बहन के यहां से छठ का प्रसाद देकर लौट रहा था घर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के NH-28 भट्टी चौक के पास बुधवार को बाइक और स्कॉर्पियो के बीच हुई सीधी टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका मित्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उधर इस घटना में भाग रहा है स्कार्पियो चालक का वाहन असंतुलित होकर सड़क किनारे करीब 10 फीट गड्ढे में पलट गई। जिससे स्कॉर्पियो का चालक भी जख्मी हो गया।

जख्मी का उपचार नेशनल हाइवे किनारे स्थित एक निजी अस्पताल में किया जा रहा है। मृतक की पहचान जिले के घटहो थाना क्षेत्र के मूसापुर गांव निवासी रामनाथ महतो के 22 वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार महतो के रूप में की गई है। जबकि जख्मी उसके मित्र की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर देसुआ गांव के अभिषेक कुमार के रूप में की गई है। वहीं स्कार्पियो चालक की पहचान नहीं हो सकी है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदस्य अस्पताल भेज दिया है।

घटना के संबंध में मृतक के भाई सुरेश कुमार महतो ने बताया कि उनका भाई अपने मित्र अभिषेक के साथ छठ का प्रसाद देने के लिए बहन के यहां मुजफ्फरपुर गया हुआ था। इसके बाद बुधवार को वह बाइक से वापस घटहो लौट रहा था। इसी दौरान NH-28 भट्टी चौक के पास सामने से आ रही स्कार्पियो ने उसे ठोकर मार दी। इस दौरान स्कॉर्पियो भी सड़क किनारे गड्ढा में पलट गया। जिससे मौके पर ही उसके भाई प्रदीप की मौत हो गई, जबकि अभिषेक और स्कार्पियो चालक जख्मी हो गया।

Avinash Roy

Recent Posts

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

9 घंटे ago

मगरदही में विगत महीनें हुए जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…

9 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

10 घंटे ago

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

13 घंटे ago