समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर [रामरूप राय] :- समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरसाहा गांव से गायब हुए दोनों बच्चों को पुलिस ने सही-सलामत दलसिंहसराय से बरामद कर लिया है। दलसिंहसराय में भटकने के दौरान स्थानीय लोगों के द्वारा पूछताछ करने पर दोनों ने अपना घल कुरसाहा बताया। जिसके बाद लोगों ने मोहिउद्दीननगर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दोनों बच्चों को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया है। जानकारों के अनुसार दोनों बच्चे घर से बिना किसी को बताए निकल गए थे। दोनों की पहचान कुरसाहा गांव के ही रहने वाले संजय साहनी के 13 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार और अरुण साहनी के 13 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार के रूप में की गई है।
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का निर्णय…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूपौली बुजुर्ग पंचायत के एक होटल के निकट शनिवार…
समस्तीपुर : हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को कर्पूरीग्राम…
समस्तीपुर : राज्यकर्मी का दर्जा देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को बिहार राज्य…
समस्तीपुर : जीविका के तत्वावधान में रविवार को दलसिंहसराय, विभूतिपुर और बिथान प्रखंडों में नशामुक्ति…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर प्लेट…