Samastipur

कार और बस की भीषण टक्कर में समस्तीपुर के डॉक्टर सहित 3 लोग घायल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर नेशनल हाईवे पर कार और बस के बीच जबरदस्त टक्कर में कार सवार समस्तीपुर निवासी डॉक्टर और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं बस पर सवार एक बच्चा भी इस हादसे में घायल हो गया है। सभी घायलों को इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना डुमरा थाना क्षेत्र के लगमा के पास की है जहां कार मुजफ्फरपुर से सीतामढ़ी की ओर आ रही थी जबकि बस सीतामढ़ी से मुजफ्फरपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान दोनों के बीच भिडंत हो गई। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। वहीं डुमरा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

घायल डॉक्टर समस्तीपुर जिले के रहने वाले हैं। चिकित्सक जितेंद्र समस्तीपुर से सीतामढ़ी सदर अस्पताल अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे तभी इसी दौरान लगमा में उनकी कार बस से टकरा गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को जब्त कर लिया है वहीं बस को भी जब्त करने की कारवाई की जा रही है। जख्मी में उनका ड्राइवर सिकंदर राम भी है। वही, बस में एक बच्चे को चोटें आईं हैं। सूचना पर पहुंची डुमरा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यहां देखें वीडियो…

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में अंबेडकर जयंती पर संगोष्ठी, शिक्षा और समानता के संदेश पर जोर

समस्तीपुर : समस्तीपुर के वीमेंस कॉलेज में सोमवार को राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में…

13 मिनट ago

कल 14 अप्रैल को अम्बेडकर जयंती पर समस्तीपुर में निकलेगी भव्य शोभायात्रा, तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न

फाइल फोटो समस्तीपुर : भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के…

28 मिनट ago

समस्तीपुर मंडल में 6 अमृत भारत स्टेशन बनकर तैयार, जल्द होगा उद्घाटन; यात्रियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन को आधुनिक और विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस करने की दिशा में…

2 घंटे ago

‘कल-परसो तक सबकुछ हो जाएगा’, सीएम नीतीश से मिलने के बाद बोले मंत्री जमा खान

बिहार का नया सीएम कौन होगा, इस पर सस्पेंस अब तक बरकरार है. आधिकारिक तौर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर जंक्शन के पास यार्ड में युवती की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, घंटे भर बाधित रही रेल सेवा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन के रेलवे यार्ड में सोमवार की सुबह समस्तीपुर-खगड़िया रेलवे लाइन पर…

4 घंटे ago

14 और 15 तारीख को पटना में ही रहें, बिहार में नए सीएम के ऐलान से पहले NDA के विधायकों के लिए फरमान

बिहार में हर गुजरते पल के साथ नई सरकार के गठन का समय करीब आता…

4 घंटे ago