Samastipur

समस्तीपुर में जयमाला के बाद फरार हुआ दूल्हा, लड़के के पिता सहित अन्य बाराती बन गये बंधक…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अजना पंचायत में 27 नवंबर को एक शादी संपन्न होनी थी। सब कुछ अच्छा चल रहा था। शादी की सभी रस्में निभाई जा चुकी थीं। केवल जयमाला के बाद की रस्में निभाई जानी थीं। बारात के स्वागत के बाद जयमाला हुआ। इसके बाद दुल्हे को विवाह की रस्मों को लेकर मंडप ले जाया जाना था। इस बीच मौका देखकर दूल्हा रफू-चक्कर हो गया।

बहुत देर के इंतजार के बाद जब दूल्हा नहीं पहुंचा तो वहां तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। लड़के के भागने की सूचना पर दूल्हे के पिता बैद्यनाथ दास, चाचा विनोद दास, भाई कुंदन कुमार भी मौका देख वहां से भागने लगे। सभी को भागता देख दुल्हन पक्ष के लोगों ने खदेड़कर उन लोगों को खजूरी स्कूल के समीप पकड़ लिया। बारात हलई ओपी क्षेत्र के लरूआ गांव से बैद्यनाथ दास के घर से कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अजना गांव में भोला दास के दरवाजे पर गई थी।

लड़की के पिता ने बताया कि शादी के कार्यक्रम में उनका लाखों खर्च हुआ है। वह सभी खर्च दुल्हा पक्ष दें, नहीं तो वह बंधक ही बने रहेंगे। खबर लिखे जाने तक दुल्हन पक्ष के लोगों ने दुल्हे पक्ष को बंधक बनाया हुआ था। मध्यस्थता की लाख कोशिशें की गई लेकिन अब तक बात नहीं बनी है। दुल्हन भी अपने परिजनों के समर्थन में खड़ी है। दुल्हन ने कहा की वह अब उस लड़के से शादी नहीं करेगी। शादी की तैयारियों में जो खर्च हुआ है वह उन्हें दिया जाए।

Avinash Roy

Recent Posts

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

3 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में दो देसी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी…

9 घंटे ago

पटना में सूर्या डॉन का एनकाउंटर; गायघाट के पास STF से हुई मुठभेड़, 2 दर्जन मामलों में है आरोपी

पटना में बुधवार को STF और अपराधियों की बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाऊंटर में…

10 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के आर्य समाज रोड में वाणिज्य कर विभाग का छापा, 3 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी का मामला उजागर

समस्तीपुर : टैक्स चोरी पर शिकंजा कसते हुए वाणिज्य कर विभाग ने मंगलवार को शहर…

21 घंटे ago

समस्तीपुर : शराब खोज रही पुलिस को झोपड़ी से मिले 44 लाख नगद मामले में जांच के लिए देर शाम पहुंचे SP, की पूछताछ

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाने की पुलिस ने मंगलवार को शराब की गुप्त सूचना पर की…

21 घंटे ago

बिहार में 25 नई चीनी मिल खोलने का काम तेज, समस्तीपुर समेत इन जिलों में जमीन तलाश रही नीतीश सरकार

बिहार में नई चीनी मिल खोलने का काम तेज हो गया है। नीतीश सरकार ने…

22 घंटे ago