Samastipur

होली मिशन हाई स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों ने दिया कलात्मक प्रतिभा का परिचय

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- शहर के मोहनपुर रोड स्थित होली मिशन हाई स्कूल के विशाल प्रांगण में दीपावली के पूर्व विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शिक्षक-शिक्षिकाओं के मार्ग दर्शन में गगन भेदी आतिशबाजियों, कैंडल निर्माण एवं अद्भुत रंगोलियों का प्रदर्शन कर अपनी अनुपम कलात्मक प्रतिभा का परिचय देकर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। वर्ग तृतीय से लेकर दशम् तक के छात्र-छात्राओं ने पहले विस्फोट आतिशबाजी कर पूरे विद्यालय के छात्र-छात्राओं को उत्साह और जोश से उमंगित कर असीम आनन्द के वातावरण से खुशियों की समा बाँध दी।

प्रेप से वर्ग द्वितीय तक के बच्चे-बच्चियों ने कैंडल निर्माण का जो सुन्दर और आकर्षक तोहफा प्रस्तुत किया तथा उसकी प्रस्तुती में जो आनन्द और उत्साह का दिग्दर्शन कराये, वो काबिले तारीफ थी। अंत में वर्ग तृतीय से लेकर दशम् तक के छात्राओं ने रंगोलियों का अद्भुत नमूना प्रस्तुत की, शिक्षक-शिक्षिकाओं की न्यायिक समूह ने उसकी भूरी-भूरी प्रशंसा की।

इस खुशी के माहोल में प्रारंभ से लेकर अंत तक संस्था की सचिव विभा देवी, प्राचार्य अमृत रंजन एवं विद्यालय के सभी विभागों एवं प्रभागों के शिक्षक व शिक्षिका उपस्थित होकर सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किये। मौके पर प्राचार्य अमृत रंजन ने बच्चों के इस अद्भुत कलात्मक प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन सारे कार्यक्रमों के प्रदर्शन में बच्चे-बच्चियों ने जो अनुशासनान्तर्गत अपनी उत्साह और कलात्मक प्रतिभा का परिचय देकर 2023 की दीपावली को यादगार बना दिया है। साथ ही उन्होंने बच्चे-बच्चियों के सारे कार्यक्रम में शिक्षिकाओं एवं शिक्षकों के सहयोग के प्रति आभार प्रकट कर सबों को मिठाइयों का पैकेट वितरित करवाकर दीपावली की शुभकामनाएँ एवं बधाइयाँ दी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

4 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

5 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

5 घंटे ago

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

6 घंटे ago

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

12 घंटे ago

नीतीश के राज्यसभा निर्वाचन पर आनंद मोहन गुस्से में, बोले- BJP को भारी पड़ेगा; निशांत को फुल पावर दे NDA

नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…

13 घंटे ago