Samastipur

अतिपिछड़ी जातियों के प्रभाव वाली सुरक्षित सीट है समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र, पिछले दो चुनाव से पासवान परिवार का है कब्जा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से एक नाम समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र का है। कृषि प्रधान इस जिले में राजनीतिक फसलें भी खूब फली-फूली हैं। इस सीट पर हमेशा से अतिपिछड़ी जातियों का खास प्रभाव देखने को मिला है। बिहार के सीएम रहे कर्पूरी ठाकुर को भी इस सीट ने लोकसभा तक पहुँचाया था। परिसीमन के बाद 2009 से ये सुरक्षित हो गया। पिछले दो लोकसभा चुनाव और एक उपचुनाव में पासवान परिवार का कब्जा ही इस सीट पर है।

कर्पूरी ठाकुर ने तोड़ा था कांग्रेस का अभेद्य किला :

1952 से 1977 तक इस सीट पर कांग्रेस का दबदबा रहा। इमरजेंसी के बाद कांग्रेस विरोध की लहर का असर इस सीट पर भी देखने को मिला। 1977 के लोकसभा चुनाव में जनता पार्टी के कर्पूरी ठाकुर ने जीत हासिल की। इंदिरा गांधी के हत्या के बाद उठी सहानुभूति की लहर ने 1984 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस की वापसी कराई। लेकिन इसके बाद आज तक फिर कभी भी कांग्रेस यहाँ जीत नहीं सकी। क्षेत्रीय दलों के बीच ही इस सीट पर लड़ाई हुई और उन्ही के खाते में ये सीट जमा भी हुई।

पिछले तीन लोकसभा चुनाव से NDA का कब्जा :

समस्तीपुर सीट पर पिछले तीन लोकसभा चुनाव से NDA के प्रत्यशियों ने अपना कब्ज़ा जमाया हुआ है। 2009 में NDA के सदस्य जदयू के महेश्वर हजारी ने जीत हासिल की। 2014 में जदयू के NDA से अलग होने का असर देखने को मिला। तब NDA के सदस्य लोजपा के प्रत्याशी रामचंद्र पासवान ने जीत हासिल की। जो कि रामविलास पासवान के छोटे भाई थे। 2019 में एक बार फिर रामचंद्र पासवान की वापसी हुई। उन्होंने लगातार दूसरी बार समस्तीपुर लोकसभा सीट से जीत हासिल की। लेकिन चुनाव जीतने के कुछ महीनों बाद ही रामचंद्र पासवान का निधन हो गया। जिसके बाद 2019 में ही यहाँ उपचुनाव हुए जिसमें रामचंद्र पासवान के बेटे प्रिंस पासवान ने जीत हासिल की।

जातीय समीकरण :

समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र में जातिगत समीकरण के हिसाब से कुशवाहा व यादव जाति की सभी विधानसभा क्षेत्र में बहुलता है। लेकिन अगड़ी जाति और अनुसचित जाति भी कम संख्या में नहीं हैं। इसके अलावा अति पिछड़े भी चुनाव को गंभीर रूप से प्रभावित करते हैं। इसके अलावा मुस्लिम मतदाताओं की भी संख्या कम नहीं है। जिससे उनका मत हासिल करने के लिए भी सभी पार्टिया पूरा जोर लगाती है।

समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विधानसभा सीट :

आपको बता दें कि समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत 6 विधानसभा सीट है। जिसमें से तीन पर जदयू, दो पर भाजपा और एक पर राजद का कब्ज़ा है। कुशेश्वरस्थान से जेडीयू के अमन भूषण हजारी, कल्याणपुर से जेडीयू के महेश्वर हजारी, वारिसनगर से जेडीयू के अशोक कुमार, रोसड़ा से भाजपा के विरेंद्र कुमार, हायाघाट से भाजपा के राम चंद्र प्रसाद, समस्तीपुर से राजद अख्तरुल इस्लाम शाहीन विधायक हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

4 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में दो देसी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी…

9 घंटे ago

पटना में सूर्या डॉन का एनकाउंटर; गायघाट के पास STF से हुई मुठभेड़, 2 दर्जन मामलों में है आरोपी

पटना में बुधवार को STF और अपराधियों की बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाऊंटर में…

10 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के आर्य समाज रोड में वाणिज्य कर विभाग का छापा, 3 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी का मामला उजागर

समस्तीपुर : टैक्स चोरी पर शिकंजा कसते हुए वाणिज्य कर विभाग ने मंगलवार को शहर…

21 घंटे ago

समस्तीपुर : शराब खोज रही पुलिस को झोपड़ी से मिले 44 लाख नगद मामले में जांच के लिए देर शाम पहुंचे SP, की पूछताछ

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाने की पुलिस ने मंगलवार को शराब की गुप्त सूचना पर की…

21 घंटे ago

बिहार में 25 नई चीनी मिल खोलने का काम तेज, समस्तीपुर समेत इन जिलों में जमीन तलाश रही नीतीश सरकार

बिहार में नई चीनी मिल खोलने का काम तेज हो गया है। नीतीश सरकार ने…

22 घंटे ago