समस्तीपुर :- स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जनसंख्या नियंत्रण को लेकर पुरुष नसबंदी पखवाड़ा शुरु किया गया। 27 नवंबर से 16 दिसंबर तक यह पखवाड़ा आयोजित की जाएगी। जिसमें पुरुषों को भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर जागरुक किया जाएगा। इस पखवाड़ा के तहत पहले दिन ई-रिक्शा सारथी रथ को गांव-गांव में प्रचार प्रसार के लिए रवाना किया गया।
कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम योगेंद्र सिंह ने सारथी रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोगों के बीच जनसंख्या नियंत्रण के लिए जागरुकता लाने के उद्देश्य से सारथी रथ रवाना किया गया है। ताकि लोगों को जनयंख्या नियंत्रण एवं गर्भ निरोधक उपायों के बारे में जानकारी मिल सके।
मौके पर डीईओ मदन राय, डीआईओ डॉ. विशाल कुमार, सीएस डॉ. एसके चौधरी, डीपीएम ज्ञानेंद्र शेखर, डीडीसी अखिलेश कुमार सिंह, डीसीएम अनीता कुमारी, आरिफ अली सिद्दीकी सहित अन्य उपस्थित थे।
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…
बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…
पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…
नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…