समस्तीपुर :- शहर के मोहनपुर रोड में मुसरीघरारी से समस्तीपुर आ रही एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने बिजली के लोहा पोल में ठोकर मार दिया जिससे 33 केवीए तार व पोल क्षतिग्रस्त हो गया। बिजली विभाग द्वारा फिलहाल लगुनियां पीएसएस से बिजली देने की कवायद जारी है। वहीं बिजली पोल में टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक ट्रक को लेकर दरभंगा की तरफ भागने में सफल रहा।
घटना अहले सुबह 5:00 बजे के आसपास की बताई गई है। इस दौरान गनीमत रही की सड़क पर अधिक लोग नहीं चल रहे थे, वरना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। बिजली विभाग के एसडीओ गौरव कुमार ने ‘समस्तीपुर टाउन मीडिया’ बताया कि खंभे और 33 केवीए तार के गिरने की सूचना मिलते ही अविलंब उसे दुरूस्त करने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है।
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का निर्णय…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूपौली बुजुर्ग पंचायत के एक होटल के निकट शनिवार…
समस्तीपुर : हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को कर्पूरीग्राम…
समस्तीपुर : राज्यकर्मी का दर्जा देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को बिहार राज्य…
समस्तीपुर : जीविका के तत्वावधान में रविवार को दलसिंहसराय, विभूतिपुर और बिथान प्रखंडों में नशामुक्ति…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान ट्रैक्टर का नंबर प्लेट…