Samastipur

केके पाठक का एक्शन… समस्तीपुर समेत तीन जिलों के DEO और DPO से 4 घंटे में मांगा गया स्पष्टीकरण, एक ही स्कूल में कर दी गई 41 शिक्षकों कि नियुक्ति

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- नवनियुक्त शिक्षकों के विद्यालय आवंटन में शिक्षकों का युक्ति संगत एकीकरण नहीं किए जाने एवं मुख्यालय के स्तर पर शिक्षकों के पदस्थापन के अंतिम चरण में किए गए सत्यापन के क्रम में भी वास्तविक स्थिति स्पष्ट नहीं किए जाने के कारण एक ही विद्यालय में अधिक शिक्षकों का पदस्थापन हो जाने की स्थिति में शिक्षा विभाग के निदेशक (प्रशासन) सह अपर सचिव सुबोध कुमार चौधरी ने कारवाई की है। शिक्षा विभाग ने समस्तीपुर समेत तीन जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी और डीपीओ (स्थापना) से 4 घंटे में स्पष्टीकरण की मांगा है। उचित जवाब नहीं होने पर सभी के खिलाफ एक्शन लिया जायेगा।

बता दें कि शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने तल्ख तेवर अपनाते हुए निदेशक (प्रशासन) सह अपर सचिव को जिम्मेदार अधिकारियों से चार घंटे में स्पष्टीकरण मांगने को कहा, जिसके बाद विभाग ने चिट्टी निकालते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। अगर स्पष्टीकरण नहीं देते हैं तो उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे का निर्णय लिया जाएगा। शिक्षा विभाग के निदेशक प्रशासन ने समस्तीपुर के जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना नरेंद्र कुमार सिंह, सारण के जिला शिक्षा पदाधिकारी कौशल किशोर, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी दिलीप कुमार सिंह, सिवान के जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश कुमार और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अवधेश कुमार से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

केके पाठक के आदेश से निदेशक प्रशासन ने पूछा है कि मुख्यालय स्तर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक में यह तथ्य सामने आया कि आपके जिला में विद्यालय आवंटन में शिक्षकों का युक्ति संगत एकीकरण नहीं किया गया है। मुख्यालय स्तर पर शिक्षकों के पदस्थापन के अंतिम चरण में किए गए सत्यापन के क्रम में भी वास्तविक स्थिति स्पष्ट नहीं की गई। जिस कारण एक ही विद्यालय में अधिक शिक्षकों का पदस्थापन हो गया है। यह गंभीर लापरवाही है एवं आदेश का उल्लंघन है।

ऐसे में आप सभी को निदेश दिया जाता है कि इन आरोपों के संबंध में 4 घंटे में अपना स्पष्टीकरण समर्पित करें क्यों ना आपके खिलाफ निंदन की सजा दी जाए। यदि 4 घंटे में स्पष्टीकरण नहीं मिलता है तो उपलब्ध तथ्यों के आधार पर निर्णय लिया जाएगा। बता दें कि समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय चांदचौर चपता में 41 नवनियुक्त शिक्षकों की नियुक्ति कर दी गई। इसके अलावा विद्यापतिनगर में भी सीट से अधिक शिक्षको की नियुक्ति कर दी गई। प्राथमिक विद्यालय इशापुर विद्यापतिनगर में 33 नवनियुक्त शिक्षकों को भेज दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

4 घंटे ago

मगरदही में विगत महीनें हुए जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…

5 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

6 घंटे ago

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

9 घंटे ago