समस्तीपुर :- पूर्व मध्य रेल के जीएम अनिल कुमार खंडेलवाल ने शुक्रवार को समस्तीपुर स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेलवे मंडलीय अस्पताल में नवनिर्मित कांफ्रेंस हॉल एवं समस्तीपुर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर निर्मित संयुक्त एसी रनिंग रुम का उद्घाटन किया। इसके बाद अधिकारियों के साथ रनिंग रुम का निरीक्षण किया।
इस क्रम में मीडिया से बातचीत में जीएम खंडेलवाल ने कहा कि समस्तीपुर रेलवे स्टेशन को पूरी तरह से नया बनाया जाएगा। यहां वर्ल्ड क्लास सुविधाओं के साथ स्टेशन का निर्माण होगा। इसके तहत यात्रियों को सभी प्रकार की आधुनिक सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी। इसके लिए सभी प्रकार के टेंडर आमंत्रित किया जाएगा। फिर स्टेशन के निर्माण के लिए मास्टर प्लान भी बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि स्टेशन के दोनों तरफ इंट्री होगी। पूरा रेलवे ट्रैक कवर कर सिटी सेंट्रल टाइप बनाया जाएगा। मौके पर डीआरएम विनय अग्रवाल, एडीआरएम वन जेके सिंह, एडीआरएम टू आलोक कुमार झा सहित ईसीआर व मंडल कार्यालय के कई शाखा अधिकारी उपस्थित थे। जीएम खंडेलवाल ने कहा कि यात्री को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराया जाए। स्टेशन पर साफ सफाई ठीक हो। समय पालन हो। सुरक्षित यात्रा की एवं बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना ही रेलवे का मुख्य उद्देश्य है।
बता दें कि जीएम अनिल कुमार खंडेलवाल गुरुवार की शाम ही समस्तीपुर पहुंच गए थे। इसके बाद जीएम अधिकारियों के साथ अचानक देर रात समस्तीपुर स्टेशन पहुंच गये। जिसके बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान जीएम ने स्टेशन का निरीक्षण करते हुए यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व संरक्षा आदि का जायजा लिया। इस कड़ी में जीएम ने लोको शेड, आरपीएफ पोस्ट, अटेरन चौक रेलवे गुमती आदि का भी निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पहले ग्रामीण एसपी के रूप में मुकुल कुमार रंजन ने…
समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर रोड स्थित बीआरबी कॉलेज में छात्राओं की बुनियादी सुविधाओं से…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा थाने की पुलिस ने करीब पांच साल पुराने कार लूटकांड में एक…
बिहार पुलिस को देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान इस साल दिसंबर में प्रदान किया जा…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव के वार्ड संख्या नौ…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में ‘सतर्कता…