Samastipur

दुनिया के सबसे ऊंचे चेनाब पुल बनाने में शामिल इंजीनियर अनिल खंडेलवाल को बनया गया पूर्व मध्य रेल का GM

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

हाजीपुर/समस्तीपुर :- जम्मू के रियासी में बादलों के ऊपर चेनाब नदी पर दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल बनाने वाली टीम में शामिल रहे इंजीनियर अनिल खंडेलवाल को रेलवे बोर्ड ने पूर्व मध्य रेल (ECR) हाजीपुर का नया महाप्रबंधक (जीएम) बनाया है। इस के तहत सोनपुर, समस्तीपुर, दानापुर, धनबाद और पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे डिवीजन आता है जो यूपी, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश तक फैला हुआ है।

हाजीपुर में ईसीआर के जीएम बनने से पहले खंडेलवाल गति शक्ति के प्रिंसिपल एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर थे। गति शक्ति पीएम नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है जिसके तहत 16 मंत्रालय मिलकर देश की आधारभूत संरचना को मजबूत कर रहे हैं। खंडेलवाल रेलवे की तरफ से गति शक्ति के नोडल अफसर थे।

भारतीय रेलवे इंजीनियर सेवा (IRSE) के 1987 बैच के अधिकारी खंडेलवाल सिविल इंजीनियर हैं और आईआईटी, रुड़की से एमटेक कर चुके हैं। खंडेलवाल उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (USBRL) प्रोजेक्ट में निर्माण कार्यों के मुख्य प्रशासनिक पदाधिकारी रहे हैं और चेनाब पर रेलवे पुल बनाने में इनका भी योगदान रहा है। रेलवे बोर्ड में ट्रैक मशीन के कार्यकारी निदेशक के तौर पर उन्होंने बेहतरीन काम किया और भारत को ट्रैक मशीन का आयातक से निर्यातक बना दिया। 34 साल लंबी सेवा में खंडेलवाल अलग-अलग रेलवे जोन के साथ ही कई प्रोजेक्ट और रेलवे बोर्ड में काम कर चुके हैं।

खंडेलवाल को अपने अनुभव और हुनर का सही इस्तेमाल करने का मौका तब मिला जब उन्हें पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट गति शक्ति का रेलवे में हेड बनाया गया। 16 मंत्रालयों के संयुक्त प्रोजेक्ट गति शक्ति में रेलवे की तरफ से मुख्य कार्यकारी निदेशक बनने के बाद खंडेलवाल ने योजना बनाने, योजना को पास करने से लेकर योजना पर काम की निगरानी तक का नेतृत्व किया। खंडेलवाल एक खिलाड़ी भी हैं और स्टेट लेवल के बास्केटबॉल प्लेयर रहे हैं। उत्तर रेलवे के वो स्पोर्ट्स अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनके नेतृत्व में उत्तर रेलवे ने 2021-22 में कौल गोल्ड कप जीता था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में नियमित गैस आपूर्ति को लेकर SDO की वितरकों संग बैठक, गैस वितरण व्यवस्था सुधारने को बनी निगरानी टीम

घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…

2 घंटे ago

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

5 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

10 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

11 घंटे ago