समस्तीपुर [पदमाकर सिंह लाला] :- शिक्षा विभाग से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। जहां शिक्षा विभाग ने विद्यालयों में नामांकित बच्चों के लिए मासिक आधार पर परीक्षा आयोजित करने का निर्देश जारी किया है। इसके तहत अक्टूबर माह में नौवीं कक्षा की परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को दूसरी पाली में संस्कृत की परीक्षा आयोजित की गई। बता दें कि इसके प्रश्न पत्र में इस्लाम से जुड़े दस सवाल पूछे गए थे। इसके बाद से ही ये प्रश्न पत्र इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
इसके बाद से प्रश्न पत्र तैयार करने की प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं। बताते हैं कि शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के.के.पाठक के निर्देश के बाद सरकारी विद्यालयों में मासिक स्तर पर जांच परीक्षा ली जा रही है। गुरुवार को नौवीं कक्षा के बच्चों से संस्कृत विषय की परीक्षा ली गई। इसमें इस्लाम धर्म से जुड़े प्रश्न पूछे जाने पर विरोध शुरू हो गया है।
मोहिउद्दीन नगर से भाजपा विधायक राजेश कुमार सिंह ने इस पर कड़ी आपत्ति व्यक्त करते हुए कहा कि देव वाणी संस्कृत भाषा की परीक्षा में इस प्रकार का प्रश्न शामिल नहीं किया जाना चाहिए। विधानसभा के आगामी शीतकालीन सत्र में इस मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाया जाएगा। इसके साथ ही संस्कृत की पाठ्य पुस्तक से इस अध्याय को हटाने की मांग की जाएगी। भाजपा विधायक श्री सिंह ने कहा कि नीतिश -तेजस्वी की सरकार तुष्टिकरण की सियासत कर रही है। इस प्रकार का ओछापन छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। इसके माध्यम से प्रदेश का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। सबका साथ,सबका विकास हमारी सोच हैं लेकिन तुष्टीकरण को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि महागठबंधन सरकार तुष्टिकरण के अपने पुराने एजेंडे को अधिकारियों को निर्देशित कर बढ़ा रहीं हैं। जहां एक ओर हिंदुओं के पर्व- त्योहार के मौके छुट्टियां काटी जा रही है। वहीं संस्कृत भाषा की परीक्षा में इस्लाम धर्म से संबंधित दस- दस प्रश्न पूछे जा रहें हैं। इससे प्रतीत होता है कि एक समुदाय विशेष का वोट की खातिर ये कितना नीचे तक गिर सकते हैं। तुष्टिकरण की सियासत को बढ़ावा दे राज्य सरकार सनातन धर्म का लगातार अपमान कर रही है। इस मुद्दे को पार्टी जनता के बीच ले जा कर नीतीश – तेजश्वी सरकार का पर्दाफाश करेंगी।
दरअसल, नौवीं कक्षा के संस्कृत विषय की पाठ्य पुस्तक में कुल 15 अध्याय हैं। इनमें 10 वें अध्याय का नाम ईद महोत्सवः (निबंध) है। 26 अक्टूबर को संचालित संस्कृत की परीक्षा में इस एक अध्याय से वस्तुनिष्ठ प्रकार के 30 प्रश्न में प्रश्न संख्या – 10, 11और 13 यानी कुल तीन प्रश्न, लघु उत्तरीय प्रकार के 10 प्रश्न में प्रश्न संख्या 1 से 5 यानी कुल 5 प्रश्न तथा दीर्घ उत्तरीय
पांच प्रश्न में प्रश्न संख्या – 13 व 14 यानी कुल दो प्रश्न इसी अध्याय से पूछे गए हैं।
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों को इलाज के दौरान परेशानी नहीं हो, इसके लिए…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…
समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…
समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…
समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…