Samastipur

समस्तीपुर में किसान पुत्र प्रवीण ने 67वीं BPSC परीक्षा में मारी बाजी, 45 वीं रैंक हासिल कर बने SDM, IAS बनना हैं सपना

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पदमाकर सिंह लाला] :- 67 वीं बिहार प्रशासनिक सेवा का परीक्षा परिणाम घोषित हो चुका है। इस परीक्षा में समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत सुदूरवर्ती कांचा पंचायत निवासी एक किसान पुत्र ने अपनी प्रतिभा के बल पर सफलता अर्जित की है। किसान उपेंद्र राय उर्फ पीणा राय व स्व. मीना देवी के पुत्र प्रवीण कुमार ने 45 वीं रैंक प्राप्त कर एसडीएम पद पर चयनित हुए हैं।

उनके पिता दुग्ध सेंटर चलाते हैं वहीं गांव में किसानी का काम करते हैं। वहीं माता मीना देवी एएनएम थीं। जिनका देहावसान वर्ष 2019 में हो चुका है। एकमात्र बहन पिंकी कुमारी घरेलू महिला हैं। आरंभिक छात्र जीवन में मेधावी रहे प्रवीण उर्फ मुन्ना ने अपनी सफलता का श्रेय पिता समेत स्वजनों के आशीर्वाद और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन को दिया है।

अभी दिल्ली में मौजूद प्रवीण ने जागरण को दूरभाष पर बताया कि यदि सही दिशा में प्रयास हो तो निश्चित रूप से एक न एक दिन सफलता जरूर मिलेगी। अपने पिता के इकलौते पुत्र प्रवीण कांचा मध्य विद्यालय से अपनी पढ़ाई पूरी कर बढ़ौना हाई स्कूल से मैट्रिक परीक्षा पास कर विद्यापति इंटर महाविद्यालय से 2014 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण हुए।

उसके बाद उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के सत्यवती कॉलेज में दाखिला लिया और सन 2019 में स्नातकोत्तर किया। अपने तीसरे प्रयास में सफलता प्राप्त करने वाले प्रवीण इससे पहले दो बार साक्षात्कार तक का सफर तय किया था। परंतु सफलता नहीं मिली थीं। बीपीएससी परीक्षा की तैयारी दिल्ली में रहकर कर रहे थे। कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने माता-पिता के सपनों को साकार किया है।

प्रवीण की सफलता पर स्वजनों के साथ- साथ समूचे कांचा गांव में हर्ष का माहौल है। परिणाम घोषित होते ही सफलता की सुचना के बाद से ही उपेंद्र राय उर्फ पीणा राय के घर पर उन्हें बधाई देने के लिए परिचितों व आस पड़ोस के लोगों का तांता लगा रहा। लोगों ने रंग- गुलाल लगाकर, पटाखे जला कर और मिठाईयां बांट कर अपनी खुशी का इजहार किया। पिता ने पुत्र की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। हमने अपना कर्तव्य निभाया, उसे प्रवीण ने परिणाम में बदल कर साबित कर दिखाया है।

Avinash Roy

Recent Posts

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

34 मिनट ago

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

12 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

12 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

14 घंटे ago