समस्तीपुर/विभूतिपुर :- विभूतिपुर के नरहन स्थिति ‘आपका बुक बैंक’ विगत 2 अक्टूबर 2020 को गांधी जयंती के अवसर पर शिक्षा को एक बेहतर दिशा देने के प्रयास से ‘आपका बुक बैंक’ का स्थापना एक बेहतर वाक्य से किया था। इसकी शुरुआत “ज्यादा है तो दे जाये, काम है तो ले जाए” से किया था। जिसका मानना था की समाज का कोई बच्चा आर्थिक रूप से कमजोर होने पर भी शिक्षा से वंचित न रहे और जो बच्चे किताब नहीं खरीद सकते वो निःशुल्क किताब यहां से ले जाए।
इस टीम का उद्देश्य अब साकार होता दिख रहा है। क्योंकि यह टीम लगातर 3 साल से अपनी सेवा निःशुल्क दे रही है। ‘आपका बुक बैंक’ समस्तीपुर जिला का इकलौता समाजसेवी संस्था है जो स्थाई रूप से बुक बैंक कार्यालय खोल कर सेवा दे रहा है। विभूतिपुर प्रखण्ड के सभी पंचायतों के साथ- साथ बेगुसराय जिला के अन्तर्गत बहुत सारे पंचायतों से भी बच्चे किताब निःशुल्क ले जाते है।
टीम एक निःशुल्क पाठशाला भी 2022 में खोला जो आज भी चल रहा है। बुक बैंक के तृतीय वर्षगांठ पर टीम के सदस्यों ने पाठशाला के बच्चों के साथ गांधी जयंती मानते हुए खुशियों मनाई और बुक बैंक कार्यालय पर पौधा रोपण भी किया साथ ही टीम ने पाठशाला के बच्चो के बीच अध्ययन सामग्री भी बांटी। सूचना के अनुसार टीम का हर महीने का खर्च टीम के कोर मेंबर के द्वारा पूरा किया जाता है। जिसमें पूरे विभूतिपुर प्रखण्ड से 25 युवा शामिल है। सफल आयोजन में टीम के सद्स्य सोनू , विनय कुमार राय, पिंटू , अमन, गुलशन, राजा बाबू , अमर, नितीश ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। टीम ने सभीी लोगों से निवेदन किया है की वह किताब बेचें नहींं, टीम को दान दे। ताकि उससे किसी का भविष्य बन सके।
समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…
समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…
बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…
समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…
समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…