Samastipur

समस्तीपुर: फर्जी प्रमाण पत्र पर बहाल नियोजित शिक्षकों का मामला फिर से सुर्खियों में, BEO समेत 30 पर नोटिस

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर [विनय भूषण] :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में अमान्य संस्थान, अमान्य शैक्षणिक/प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्र और बीईटीईटी प्रमाण पत्र पर बहाल नियोजित फर्जी शिक्षकों का मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। इस मामले में जिला अपीलीय प्राधिकार के सचिव ने ना सिर्फ एक कदम बढ़ाया है बल्कि, एक आवेदन एवं बिहार राज्य शिक्षण संस्थान शिक्षक एवं कर्मचारी (शिकायत निवारण एवं अपील) नियमावली 2020 के आलोक में दायर वाद की चर्चा करते हुए कार्यालय से एक पत्र जारी किया है।

जिसमें प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी समेत फर्जी शिक्षकों को नोटिस करते हुए परिवाद पत्र में अंकित बिंदुओं/दावा किए जा रहे लाभ या राहत के संबंध में स्पष्ट प्रतिवेदन एवं साक्ष्यों के साथ सुनवाई की तिथि 31 अक्टूबर सुबह 11 बजे मुकर्रर कर दी है। जिला अपीलीय प्राधिकार ने कुल 30 लोगों में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विभूतिपुर, प्रावि आदर्श चौक खदियाही की शिक्षिका शहनाज बेगम, प्रावि सरगांहा खैराज की पुष्पा कुमारी, कल्पना कुमारी, सोनी कुमारी, मुन्नी कुमारी, सुजीता कुमारी, प्रतिभा कुमारी, प्रावि मल्लाह टोल देशरी की संगीता कुमारी, पूजा कुमारी, प्रावि देशरी चौरसिया टोल के रामानंद पासवान, प्रावि बनौली के नवीन कुमार, सुशील कुमार साह, सूरज कुमार, प्रावि कर्रख चंदन टोल के गोपाल ठाकुर, प्रावि बलहा के रविन्द्र कुमार, प्रावि बलहा-2 के विकास कुमार पासवान, प्रावि पुरुषोत्तमपुर की कामनी कुमारी,

प्रावि बदिया वार्ड 11 के अमित कुमार, प्रावि बदिया वार्ड 12 के राम प्रकाश ठाकुर, प्रावि फुलवरिया की रौनक जहां, प्रावि साखमोहन तेली टोल के हीरा लाल साह, प्रावि साखमोहन पासवान टोल के राज कुमार, प्रावि अनु.जाति वार्ड 3 बेलसंडीतारा के मनोज कुमार, प्रावि भूसवर पछियारी टोल की मन्नू कुमारी, धर्मेन्द्र कुमार, उमावि विभूतिपुर की नीलम कुमारी, उमवि साखमोहन के हरेकृष्ण महतो, प्रावि माधोपुर के नन्दकिशोर महतो और प्रावि बेलागाछी की समीना खातुन को नोटिस थमाया है।

इन्हें स्वयं/विद्वान अधिवक्ता/अपने प्राधिकृत पदाधिकारी प्रतिनिधि के माध्यम से अपना पक्ष प्राधिकार के समक्ष रखना सुनिश्चित करने को कहा गया है। डीपीओ स्थापना नरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि फर्जी शिक्षक मामले को लेकर देसरी निवासी सुरेश कुमार पासवान ने एक लिखित शिकायत की थी। जिस आलोक में उन्होंने पीठासीन पदाधिकारी जिला अपीलीय प्राधिकार को आवेदन पत्र मूल रुप में संलग्न कर आवश्यक कार्यार्थ समर्पित किया था। इधर, फर्जी शिक्षकों का मामला जिला अपीलीय प्राधिकार तक पहुंचने व नोटिस के बाद गड़बड़ी करने वालों में हड़कंप मचा है।

Avinash Roy

Recent Posts

ट्रेनों को बिना उचित कारण के चेन पुलिंग करने के मामले में समस्तीपुर मंडल के 180 लोग धराए

समस्तीपुर : ट्रेनों को बिना उचित कारण चेन पुलिंग कर बीच रास्ते में रोकने वालों…

6 घंटे ago

उजियारपुर में फाइनेंस कर्मी से 83 हजार रुपये की लूट, तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर लूट…

12 घंटे ago

ओवरब्रिज पर दो दिनों में स्ट्रीट लाइटें होंगी चालू, सदर SDO ने किया निरीक्षण, काम जल्द पूरा करने का अल्टीमेटम

समस्तीपुर : शहर की लाइफ-लाइन ओवरब्रिज (ROB) पर स्ट्रीट लाइट लगाने की कवायद तेज हो…

13 घंटे ago

शिक्षा विभाग में 34 करोड़ की गड़बड़ी, बिहार के सभी DEO को 7 दिनों में देना होगा जवाब; HRMS पोर्टल पर छेड़छाड़ कर अधिक राशि निकालने का मामला

बिहार के शिक्षा विभाग में वेतन भुगतान से जुड़ी अनियमितता को लेकर सभी जिलों के…

13 घंटे ago

रेलवे का बड़ा फैसला : यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए 10 से अधिक शहरों के लिए पार्सल सेवा स्थगित

समस्तीपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ पर यात्रियों की भारी भीड़ और आवागमन की…

19 घंटे ago

पूजा के बाद समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के विभिन्न स्टेशनों से दिल्ली के लिए हो रही 14 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन

समस्तीपुर : दीपावली व लोक आस्था का महापर्व छठ पर घर लौटने वाले प्रवासियों की…

21 घंटे ago