समस्तीपुर [रामरूप राय] :- समस्तीपुर टाउन मीडिया पर खबर चलने के बाद समस्तीपुर पुलिस हरकत में आई और हथियार लहराने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल हलई ओपी अंतर्गत दरबा गांव में हुए आर्केस्ट्रा में एक युवक का हाथ में पिस्तौल लेकर डांस करने का वीडियो वायरल होने के मामले में समस्तीपुर पुलिस ने कारवाई करते हुए उक्त युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
इस संबंध में पटोरी DSP रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि वीडियो के सत्यापन के बाद दरबा गांव के कुंदन कुमार नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। हथियार की बरामदगी अभी नहीं हुई है, हथियार बरामदगी को लेकर युवक से पूछताछ की जा रही है। बता दें कि वायरल हो रहे वीडियो में आर्केस्ट्रा के दौरान मंच पर गाने के दौरान एक युवक हाथ में पिस्तौल लेकर झूम रहा है। उक्त युवक डांसर के साथ भोजपुरी गीत पर पिस्टल लहराते हुए ठुमका लगा रहा है। इसका किसी ने वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।
समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…
समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…
बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…
समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…
समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…