समस्तीपुर :- सभी केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय व निबंधित सभी निजी स्कूलों के लिए 2023-24 के लिए यू डायस प्लस पोर्टल विकसित किया गया है। जिस पर स्कूल एंड फैसिलिटी प्रोफाइल, टीचर प्रोफाइल व स्टूडेंट प्रोफाइल मॉड्यूल के लिए इस सत्र में आंकड़े की ऑनलाइन इंट्री अनिवार्य किया गया है। स्कूलों में सभी नए नामांकित बच्चों से संबंधित आंकड़ों को यू डायस प्लस पोर्टल पर इंट्री करनी होती है। साथ ही पिछले बर्ष पोर्टल पर किए गए बच्चों के आंकड़ों की इंट्री को वर्तमान वर्ष के अनुसार बच्चों का क्लास प्रमोशन करते हुए आंकड़ों का संशोधन किया जाना है।
इसको लेकर स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश पर डीपीओ प्रारंभिक शिक्षा व सर्वशिक्षा अभियान समस्तीपुर मानवेंद्र कुमार ने सभी केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय के अलावा निबंधित सभी निजी स्कूलों के प्रिंसिपल को उक्त पोर्टल पर सभी अनिवार्य मॉड्यूल के लिए आंकड़ों की इंट्री अविलंब शुरू करने का निर्देश दिया है।
समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…
समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…
बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…
समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…
समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…