Samastipur

समस्तीपुर, सहरसा, दरभंगा की यार्ड रिमॉडलिंग मंडल का ड्रीम प्रोजेक्ट, इस साल पूरी होंगी रेलवे की ये योजनाएं… 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर रेल मंडल में आने वाले समय यात्रियों के लिए कई आयाम लेकर आयेंगे। समस्तीपुर के अलावा सहरसा और दरभंगा जंक्शन की यार्ड रिमॉडलिंग मंडल के लिए ड्रीम प्रोजेक्ट में है। इसके लिए अगले कुछ हफ्तों में परियोजना को अंतिम रूप देकर अनुशंसा के लिए भेजा जायेगा। यार्ड रिमॉडलिंग हो जाने के बाद ट्रेनों के लिए बेहतर रूट उपलब्ध हो पायेगा। लगभग दो साल पहले समस्तीपुर जंक्शन की यार्ड रिकॉर्डिंग का प्लान बनाया गया था। इसमें होने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए बाकायदा समस्तीपुर और सोनपुर रेल मंडल की बैठक भी कर योजनाओं को आगे बढ़ने पर सहमति बनी थी।

योजनाएं पूरी होने की ओर :

समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड दोहरीकरण योजना के तहत रामभद्रपुर- हायाघाट-थलवारा के बीच निर्माण कर पूरा होने में फिलहाल और वक्त लगने की उम्मीद है. इस पर पांच प्रमुख पुल 14, 15, 15 ए 16 और 17 बनाये जाने हैं, जिसमें 15 के फाउंडेशन का काम पूरा हो चुका है, जबकि अन्य पर काम चल रहा है। सकरी निर्मली झंझारपुर निर्माण कार्य के तहत महरैल, वाचस्पति नगर, वाचस्पति नगर से लौकहा बाजार 35.4 किलोमीटर लंबे रेलखंड का निर्माण काम इस वित्तीय वर्ष में पूरा हो जायेगा।

15 में तीन मेजर ब्रिज का निर्माण कार्य प्रगति पर :

मुजफ्फरपुर सुगौली दोहरीकरण योजना के तहत पिपराहन से महवल, कपरपुरा कांटी पिपराहन के 25 किलोमीटर लंबे रेलखंड पर भी इस साल काम पूरा ट्रैक खोला जा सकता है। इसके अलावा जीवधारा से मोतिहारी की 8.5 किलोमीटर लंबे रेलखंड पर निर्माण कम भी साल पूरा होगा, जबकि कुमारबाग से चनपटिया और अमोलवा से गौनहा 10 किलोमीटर रेल निर्माण योजना भी इस साल पूरी होगी। वहीं नरकटियागंज से चमुवा आठ किलोमीटर लंबे रेलखंड पर भी निर्माण कम इस वित्तीय वर्ष तक पूरा होने की उम्मीद है। वहीं शीशो से ककरघटी दरभंगा बाइपास परियोजना में 15 में तीन मेजर ब्रिज का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

तीन रेलवे ओवरब्रिज पर भी निर्माण काम हो सकता है पूरा :

इस वर्ष मोतिहारी से सेमरा के बीच 163 नंबर पर आरओबी का काम पूरा हो सकता है. रक्सौल से ढेलवा के बीच 35 नंबर गुमटी पर भी आरओबी का काम पूरा हो जायेगा, जबकि 34 नंबर जनकपुर रोड में चालू हो चुका है. वहीं 175 सुगौली के पास समपार फाटक 1 पर आरओबी का काम भी इस साल तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. वहीं रामगढ़वा रक्सौल और रक्सौल मनसडीह हॉल्ट के बीच बनने वाले आरओबी का भी काम पूरा करने की ओर मंडल अग्रसर है.

1400 किलोमीटर रेलखंड का विद्युतीकरण :

समस्तीपुर रेल मंडल में अब तक 1400 किलोमीटर रेल खंड का विद्युतीकरण किया जा चुका है, जबकि दोहरीकरण और अन्य निर्माण योजना चल रही है. वहां भी विद्युतीकरण के साथ ही योजनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है.

बाइट :

समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव ने कहा कि समस्तीपुर, सहरसा, दरभंगा यार्ड रिमॉडलिंग रेल मंडल के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है. इसके अलावा 50 ऐसी योजनाएं भी हैं, जो की मंडल की प्राथमिकता में है, जिससे यात्रियों को तो सुविधा मिलेगी ही साथ ही बेहतर यातायात का साधन भी सुलभ होगा.

Avinash Roy

Recent Posts

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

5 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

8 घंटे ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

10 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

14 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

14 घंटे ago