समस्तीपुर/रोसड़ा :- समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिपुर गांव स्थित गाछी में सोमवार को शीशम के पेड़ से लटकता हुआ बुजुर्ग का शव मिला है। मृतक हरिपुर गांव के शोभाकांत महतो (65 वर्ष) बताए गए है। मृतक का शव गमछा से जमीन से मात्र दो- तीन इंट ऊपर लटक रहा था। जिस कारण परिवार के लोग इसे साजिश के तहत हत्या की बात कह रहे हैं। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
घटना के संबंध में मृतक के पुत्र मिथिलेश महतो ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे उन्हें जानकारी मिली की गांव के गाछी में एक बुजुर्ग का शव पेड़ से लटक रहा है। इस बात को वह समान्य रूप से लिया। इसी दौरान कुछ देर बाद उन्हें जानकारी मिली कि शव उनके पिता का है। जिसके बाद वह परिवार व गांव के लोगों के साथ मौके पर पहुंचे तो उनके पिता का शव शीशम की पेड़ से गमछा के सहारे लटक रहा था। उनके पिता का पैर मात्र दो से तीन इंच ऊपर था। मिथिलेश इस घटना को साजिश बता रहे हैं।
मिथिलेश ने बताया कि वह तीन भाई है। गत छह महीना से भाईयों के बीच खतियानी जमीन बंटबाड़ा को लेकर आपस में विवाद चल रहा था। जिसको लेकर कई बार गांव में पंचायत भी हुआ। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा था। जिससे उनके पिता तनाव में थे। हालांकि जिस तरह से शव लटक रहा था यह घटना साजिश लग रहा है। मामले की जांच होनी चाहिए।
गांव के लोगो का कहना है कि मृतक शोभाकांत ने सभी जमीन अपने छोटे पुत्र को लिख दिया था। जिस कारण भाईयों के बीच विवाद शुरू हो गया था। जमीन लौटाने के लिए पंचायत हुआ था। लेकिन मामला सलट नहीं पाया था।
रोसड़ा थानाध्यक्ष प्रसुंजय कुमार ने कहा कि जिस स्थिति में शव मिला है, मामला संदिग्ध है। परिवार के लोगों के बीच विवाद चल रहा था। मृतक के गर्दन पर यू आकर कर आकृति बना हुआ है। अभी परिवार के लोगों के द्वारा आवेदन नहीं मिला है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़े उलटफेर की चर्चाएं तेज हो गई हैं।…
बिहार विधान परिषद में बहाल 10 निम्नवर्गीय लिपिक एवं 33 डाटा इंट्री ऑपरेटरों के दक्षता(स्किल…
Bihar DEO-DPO Transfer: बिहार में शिक्षा विभाग की कमान संभालने के बाद अपर मुख्य सचिव…
समस्तीपुर : ट्रेनों को बिना उचित कारण चेन पुलिंग कर बीच रास्ते में रोकने वालों…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर लूट…
समस्तीपुर : शहर की लाइफ-लाइन ओवरब्रिज (ROB) पर स्ट्रीट लाइट लगाने की कवायद तेज हो…