Samastipur

समस्तीपुर में हैवानियत; साढ़े 3 साल की मासूम से 19 साल के वहशी युवक ने किया दुष्कर्म, खून से लथपथ मिली बच्ची

समस्तीपुर/रोसड़ा :- समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। साढ़े तीन वर्षीय मासूम बच्ची के साथ 19 वर्षीय युवक द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता की मां ने थाना को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस ने तत्परता बरतते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

रोसड़ा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर प्रसुन्जय कुमार ने बताया कि धराया आरोपी थाना क्षेत्र के उदयपुर वार्ड संख्या-16 निवासी सीताराम महतो का पुत्र मनीष कुमार (19 वर्ष) है। उन्होंने बताया कि पीड़िता की मां द्वारा दिये गए आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान एसआई भानु प्रिया को सौंपा गया है। पीड़िता का मेडिकल जांच कराया जा रहा है। इसके बाद कोर्ट की अनुमति से आरोपी का भी मेडिकल जांच कराया जाएगा। पॉस्को एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

वहीं पीड़िता की मां ने आवेदन में कहा है कि उक्त आरोपी बीते सोमवार की शाम उनकी पुत्री को साइकिल पर घुमाने के बहाने बहला-फुसला कर ले गया और उसके घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर बने बाथरूम में उसके साथ गलत किया। बच्ची जब खून से लथपथ हो गयी और चिल्लाने लगी तो आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया।

बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी चाची व आसपास के लोग घटनास्थल पहुंचे तो बच्ची खून से जख्मी अवस्था में दर्द से चिल्ला रही थी। परिजन बच्ची को लेकर इलाज में गए और इसकी फौरन सूचना रोसड़ा थाना को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर ली। पीड़िता की मां ने कहा है कि जब पुलिस आरोपी को गिरफ्तार किया तो आरोपी के परिजन नरेश महतो व उनकी पत्नी ने पीड़िता के घर पर गाली-गलौज भी किया।

Avinash Roy

Recent Posts

ट्रेनों को बिना उचित कारण के चेन पुलिंग करने के मामले में समस्तीपुर मंडल के 180 लोग धराए

समस्तीपुर : ट्रेनों को बिना उचित कारण चेन पुलिंग कर बीच रास्ते में रोकने वालों…

2 घंटे ago

उजियारपुर में फाइनेंस कर्मी से 83 हजार रुपये की लूट, तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर लूट…

8 घंटे ago

ओवरब्रिज पर दो दिनों में स्ट्रीट लाइटें होंगी चालू, सदर SDO ने किया निरीक्षण, काम जल्द पूरा करने का अल्टीमेटम

समस्तीपुर : शहर की लाइफ-लाइन ओवरब्रिज (ROB) पर स्ट्रीट लाइट लगाने की कवायद तेज हो…

9 घंटे ago

शिक्षा विभाग में 34 करोड़ की गड़बड़ी, बिहार के सभी DEO को 7 दिनों में देना होगा जवाब; HRMS पोर्टल पर छेड़छाड़ कर अधिक राशि निकालने का मामला

बिहार के शिक्षा विभाग में वेतन भुगतान से जुड़ी अनियमितता को लेकर सभी जिलों के…

9 घंटे ago

रेलवे का बड़ा फैसला : यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए 10 से अधिक शहरों के लिए पार्सल सेवा स्थगित

समस्तीपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ पर यात्रियों की भारी भीड़ और आवागमन की…

15 घंटे ago

पूजा के बाद समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के विभिन्न स्टेशनों से दिल्ली के लिए हो रही 14 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन

समस्तीपुर : दीपावली व लोक आस्था का महापर्व छठ पर घर लौटने वाले प्रवासियों की…

17 घंटे ago