समस्तीपुर :- रेलवे ने बेरोजगार युवाओं के लिए एक अच्छी पहल की है. समस्तीपुर रेल मंडल समस्तीपुर सहित कुल 28 स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट की तैनाती करेगा. इन स्टेशनों पर जेटीबीएस के माध्यम से लोग अनारक्षित टिकट काट सकेंगे. इसके अलावा मासिक सीजन टिकट व प्लेटफॉर्म टिकट काटने की भी सुविधा उन्हें मिलेगी. आसपास के स्टेशनों को इसके लिए चयनित किया गया है.
चयन प्रक्रिया में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जायेगी. साथ ही साफ-सुथरी छवि के युवाओं का चयन किया जायेगा. 10 नवंबर तक समस्तीपुर रेल मंडल इसके लिए आवेदन लेगा. कमीशन के आधार पर इनका भुगतान किया जायेगा. फिलहाल प्रति टिकट 2 व मासिक सीजन टिकट पर 5 रुपये का भुगतान रेलवे की ओर से निर्धारित है.
समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा, रक्सौल, बापूधाम मोतिहारी, जयनगर, सीतामढ़ी, बेतिया, मधुबनी, नरकटियागंज, जनकपुर रोड, सुगौली, बगहा, बैरगनिया, लहेरियासराय, मधेपुरा, सुपौल, झंझारपुर, रुसेरा घाट, सिमरी बख्तियारपुर, चकिया, हरनगर, बनमनखी, सकरी, पूर्णिया कोर्ट, मुरलीगंज, हसनपुर रोड और मोतीपुर शामिल है.
समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के रोहुआ पूर्वी पंचायत के लड़वारा पुल…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : अनुमंडलीय अस्पताल रोड स्थित लोकनाथपुर गंज मोहल्ले में इंडियन बैंक शाखा के समीप…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक भावुक पोस्ट के…
बिहार में बड़े सियासी उलट फेर की संभावना के बीच सीएम आवास एक अणे मार्ग…
बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…