समस्तीपुर :- छठ पूजा के बाद यात्रियों की भीड़ उमड़ने की संभावना के मद्देनजर पूर्व मध्य रेल ने सहरसा से अम्बाला कैंट तथा रक्सौल से आनंद विहार के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन के परिचालन करने का निर्णय लिया है। पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 05577 सहरसा अंबाला कैंट स्पेशल दिनांक 24 नवंबर से 08 दिसंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को सहरसा से 19.10 बजे प्रस्थान करेगी तथा विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन शनिवार को 23.15 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 05531 रक्सौल आनंद विहार स्पेशल 26 नवंबर से 10 दिसंबर तक प्रत्येक रविवार को रक्सौल से 22.25 बजे प्रस्थान करेगी तथा विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन सोमवार को 18.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
नवरात्र को लेकर मैहर स्टेशन पर विभिन्न ट्रेनों का ठहराव किया गया है। पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने विज्ञप्ति जानकारी देते हुए बताया कि वलसाड से 14 से 21 अक्टूबर तक चलने वाली 19051 वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 15.25 बजे पहुॅच कर 15.30 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। मुजफ्फरपुर से 16 से 23 अक्टूबर तक चलने वाली 19052 मुजफ्फरपुर-वलसाड एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 12.00 बजे पहुंच कर 12.05 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। धनबाद से 16 से 23 अक्टूबर तक चलने वाली 11046 धनबाद-छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनल, कोल्हापुर एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 22.35 बजे पहुंच कर 22.40 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़े उलटफेर की चर्चाएं तेज हो गई हैं।…
बिहार विधान परिषद में बहाल 10 निम्नवर्गीय लिपिक एवं 33 डाटा इंट्री ऑपरेटरों के दक्षता(स्किल…
Bihar DEO-DPO Transfer: बिहार में शिक्षा विभाग की कमान संभालने के बाद अपर मुख्य सचिव…
समस्तीपुर : ट्रेनों को बिना उचित कारण चेन पुलिंग कर बीच रास्ते में रोकने वालों…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर लूट…
समस्तीपुर : शहर की लाइफ-लाइन ओवरब्रिज (ROB) पर स्ट्रीट लाइट लगाने की कवायद तेज हो…