Samastipur

समस्तीपुर पुलिस ने मुक्तापुर हाई स्कूल के नजदीक सीमेंट गोदाम से 750 कार्टन शराब किया जब्त, 5 वाहन जब्त, 4 कारोबारी भी गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/कल्याणपुर :- कल्याणपुर थाने की पुलिस ने मुक्तापुर हाईस्कूल के समीप स्थित एक सीमेंट के गोदाम में छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब बरामद की है। इस दौरान सीमेंट के गोदाम से एक ट्रक, दो पिकअप एवं दो बाइक भी पुलिस ने जब्त की है। इसके अलावा पुलिस ने चार शराब कारोबारियों को भी दबोचने में सफलता हासिल की।

मिली जानकारी के अनुसार भारी मात्रा में शराब आने की सूचना मिलने पर रविवार की रात पुलिस ने सीमेंट के गोदाम में छापेमारी कर तलाशी ली। जिसमें एक ट्रक व दो पिकअप पर लोड 750 कार्टन विदेशी शराब मिली। इस मामले में कल्याणपुर थाना अध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि शराब बरामदगी की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही स्प्ष्ट रूप से जानकारी दी जाएगी। अब देखने वाली बात होगी की उक्त सीमेंट कारोबारी व गोदाम पर पुलिस क्या कुछ कार्रवाई करती है।

Avinash Roy

Recent Posts

ससुराल में शराब के नशे में हंगामा कर रहे दामाद समेत दो गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से शराब के नशे में हंगामा…

39 सेकंड ago

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

15 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

17 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

23 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

23 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

23 घंटे ago