Samastipur

पूर्व वार्ड सदस्य व सचिव पर दर्ज हुई FIR, नल-जल योजना में 7 लाख रुपये गबन कर काम अधूरा छोड़ने का मामला

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/मोरवा :- नल जल योजना में गलत कार्य करने वाले पूर्व वार्ड सदस्य व सचिव पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। दरअसल मोरवा प्रखंड के सारंगपुर पश्चिमी पंचायत में नल जल योजना में राशि निकासी के बावजूद काम अधूरा रहने एवं सात लाख से अधिक का हिसाब नहीं देने को लेकर पूर्व वार्ड सदस्य लक्ष्मी देवी व सचिव दिनेश सहनी पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। पंचायत सचिव के आवेदन पर दर्ज की गयी प्राथमिकी में दोनों पर आधा-अधूरा काम कराने व राशि गबन करने का आरोप लगाया गया है।

प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। हलई ओपी में दर्ज की गयी प्राथमिकी में पंचायत सचिव उमाशंकर ने कहा है कि मोरवा के सारंगपुर पश्चिमी पंचायत वार्ड तीन में नल जल योजना की प्राक्कलित राशि 18,43, 600 में से 17,00,000 रुपये पांच किश्तों में पंचायत से वार्ड प्रबंधन एवं क्रियान्वयन समिति के खाते में जमा कराये गये। वार्ड सदस्य एवं वार्ड सचिव ने संयुक्त हस्ताक्षर से पांच किश्तों में 16,55,082 रुपये की निकासी की। लेकिन पूरे वार्ड में मात्र 179 लोगों के घरों तक जलापूर्ति की व्यवस्था की गयी उसमें भी कहीं नल जल स्टैंड भी नहीं लगाया गया। वहीं अधिकांश काम अधूरे छोड़ दिया गया।

मुख्यमंत्री नल जल योजना का तकनीकी सहायक, लेखापाल सह आईटी सहायक ने भौतिक सत्यापन किया तो गड़बड़ी का खुलासा हुआ। पंचायत सचिव ने आवेदन में कहा है कि तकनीकी सहायक के निरीक्षण के उपरांत मापी पुस्त में मात्र नौ लाख इकतालीस हजार दो सौ छत्तीस रुपए का हिसाब अंकित किया गया है। इस तरह कुल आवंटित राशि के अनुरूप हिसाब नहीं मिलने एवं कुल राशि में से 7,14,017 रुपए का हिसाब नहीं दिया गया। इस मामले में वार्ड तीन के पूर्व वार्ड सदस्य एवं वार्ड सचिव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। ओपी अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।

Avinash Roy

Recent Posts

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

3 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

9 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

10 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

11 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

11 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

12 घंटे ago