समस्तीपुर :- केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना खेलों इण्डिया के तहत समस्तीपुर जिले में एथलेटिक्स खेल विधा में स्मॉल सेन्टर की स्वीकृति केन्द्र सरकार द्वारा दी गई है। यह सेन्टर एस विजय राघवन स्टेडियम पटेल मैदान में संचालित किया जाएगा। यह खेलों इण्डिया एथलेटिक्स स्मॉल सेन्टर गैर आवासीय होगा।
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा चयनित प्रशिक्षक द्वारा सुबह एवं शाम दो घंटे प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस सेन्टर में सरकारी व निजी विद्यालयों में अध्ययनरत अन्डर-14 आयुवर्ग के बालक एवं बालिका को मिलाकर कुल 30 प्रशिक्षुओं का चयन किया जाएगा। यह चयन प्रतियोगिता 30 अक्टूबर को पटेल मैदान में सुबह 10:00 बजे प्रारम्भ किया जाएगा। इसके लिये खिलाड़ियों ने 28 अक्टूबर तक अपना निबंधन जिला खेल कार्यालय, पटेल मैदान, समस्तीपुर में करा लिया है। खिलाड़ियों की आयुवर्ग की गणना दिनांक 31 दिसंबर 2023 को आधार मानकर की गई है।
समस्तीपुर : अब जिले के स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन, स्वच्छता व सुरक्षा की…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सिविल सर्जन डॉ. राजीव…
समस्तीपुर : नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा पटेल मैदान के प्रांगण में सोलर…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : रामपुरा वॉटरवेज तटबंध के निकट से अपहृत दोनों युवक को पुलिस ने मुजफ्फरपुर…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर प्रबंधन ने मंगलवार को विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक…
समस्तीपुर : गाड़ी संख्या 19166 दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में दरभंगा से समस्तीपुर के बीच टिकट…