समस्तीपुर :- अमृत भारत स्टेशन योजना अंतर्गत समस्तीपुर जंक्शन के पुनर्विकास कार्य का शुभारंभ कर दिया गया है। इसके तहत जंक्शन परिसर के दक्षिण भाग की ओर कारखाना गेट के पास शेड को हटाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। बताया गया है की 90 मीटर तक शेड को हटा दिया गया है, क्योंकि इस ओर भी समस्तीपुर जंक्शन का मुख्य द्वार बनाया जाना है।
समस्तीपुर जंक्शन के पुनर्विकास में 24 करोड़ की राशि खर्च किया जाना है। इसमें समस्तीपुर स्टेशन के दोनों ओर यात्रियों के लिए भव्य प्रवेश एवं निकासी द्वार बनाया जाएगा। साथ ही स्टेशन परिसर में पांच हजार स्क्वायर मीटर में वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। इससे बाजार के लोगों को भी सुविधा होगी।
स्टेशनों का सिटी सेंटर के रूप में विकास किया जाना है। इसके अलावे शहर के दोनों तरफ प्रवेश व निकास द्वार। स्टेशन भवनों का सुधार व पुनर्विकास। अत्यानधुनिक यात्री सुविधाओं का प्रावधान। यात्री आवागमन के लिए सुगम व्यवस्था। यात्रियों की सुविधा के लिए बेहतर तरीके से डिज़ाइन किए गए साइनेज बोर्ड। रेलवे भूमि एवं परिसंपत्तियों का समुचित सदुपयोग का प्रावधान।
स्थानीय कला और संस्कृति को प्राथमिकता। इसके अलावे सुगमता व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यकतानुसार स्टेशन भवन, फुटओवर ब्रिज, कॉनकोर्स, प्लेटफॉर्म, लिफ्ट, एस्केलेटर, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग, दिव्यांग सुविधाओं, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता व्यवस्था, पहुंच पथ, संकेत एवं निर्देश बोर्ड, ट्रेन डिस्प्ले और उद्घोषणा प्रणाली, सौंदर्यीकरण आदि से जुड़े आवश्यक विकास कार्य किए जाएंगे।
पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर रेल मंडल के समस्तीपुर समेत 17 प्रमुख रेलवे स्टेशनों को अमृत भारत योजना के तहत आधुनिक स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा, जबकि बापूधाम मोतिहारी, दरभंगा एवं सीतामढ़ी को विश्वस्तरीय स्टेशन बनाने के लिए चुना गया है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मंडल के समस्तीपुर,सहरसा, मधुबनी, जयनगर, दौरा मधेपुरा, सुपौल, रक्सौल,जनकपुर रोड, बेतिया एवं नरकटियागंज समेत 17 स्टेशनों को विकसित करने के लिए चुना गया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावे दरभंगा, बापूधाम मोतिहारी और सीतामढ़ी स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाया जाएगा। इन स्टेशनों पर रेल यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाए प्रदान की जाएगी।
समस्तीपुर : ट्रेनों को बिना उचित कारण चेन पुलिंग कर बीच रास्ते में रोकने वालों…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर लूट…
समस्तीपुर : शहर की लाइफ-लाइन ओवरब्रिज (ROB) पर स्ट्रीट लाइट लगाने की कवायद तेज हो…
बिहार के शिक्षा विभाग में वेतन भुगतान से जुड़ी अनियमितता को लेकर सभी जिलों के…
समस्तीपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ पर यात्रियों की भारी भीड़ और आवागमन की…
समस्तीपुर : दीपावली व लोक आस्था का महापर्व छठ पर घर लौटने वाले प्रवासियों की…