समस्तीपुर/हसनपुर :- दुर्गा पूजा के अवसर पर समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड अंतर्गत मालीपुर में हो रहे दंगल प्रतियोगिता में महिला पहलवानों ने दमखम दिखाया। पटना बीएमपी की धनवंतरी यादव ने काशी विश्वनाथ की शिवानी को पटखनी देकर अपना लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में अतिथि के रूप में उपस्थित वरिष्ठ पहलवानों ने दोनों महिला पहलवानों को हाथ मिलवाकर निर्णय के लिए पांच मिनट का समय दिया गया। शुरुआत से ही बीएमपी की धनवंतरी ने अपने पेंच का प्रदर्शन करते हुए शिवानी पर हावी रही।
अंत में बजी धनवंतरी के ही हाथ लगी। चौथे मिनट में ही शिवानी को चारों खाने चित होना पड़ा। अन्य महिला पहलवानों में बक्सर की रौशनी, शिवहर की रंजना ने भी अपनी बराबरी के पहलवानों से दो-दो हाथ करके दांव-पेंच लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। महिला पहलवानों के अलावा दंगल प्रतियोगिता में अयोध्या, गाजीपुर, पंडारक, समस्तीपुर, उत्तर प्रदेश तुलसीपुर से पहुंचे बिजली पहलवान, उपेंद्र पहलवान, दीपक पहलवान ने भी अपने दांव-पेंच से विपक्षी पहलवानों को पटकनी दी।
समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…
समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…
बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…
समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…
समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…