Samastipur

समस्तीपुर जिला स्तरीय विद्यालय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता कल सोमवार से, तैयारियां हुई पूरी; 1500 से अधिक खिलाड़ी लेंगे भाग

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय वार्षिक विद्यालय खेल-कूद प्रतियोगिता 2023-24 सोमवार से शहर के पटेल मैदान में शुरू होगा। जिसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिलाधिकारी के द्वारा किया जाएगा।

रविवार को जिला खेल पदाधिकारी आकाश ने प्रतियोगिता को लेकर चल रही तैयारी का जायजा लेने पटेल मैदान पहुंचे, जहां उन्होंने प्रतिनियुक्त तकनीकी पदाधिकारी खेल शिक्षक व सहायक शिक्षकों के अलावा खेल संघ के प्रतिनिधियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि प्रतियोगिता में किसी प्रकार की कोताही ना हो इसके लिए मिनट-टू- मिनट कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर लेनी है। पहले दिन सोमवार को अंडर-17 आयु वर्ग में प्रतियोगिता होगी। वहीं 17 अक्टूबर को अंडर-14 एवं 18 अक्टूबर को अंडर-19 आयू वर्ग के प्रतिभागी भिन्न-भिन्न खेलों में शामिल होंगे।

उन्होंने जिले के सभी बीईओ को भिन्न-भिन्न स्पर्धा में चयनित खिलाड़ी व दल प्रभारी के साथ सुबह 11:00 बजे पूर्वाहन को प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचने का अनुरोध किया है। बताया कि शिक्षा विभाग व जिला प्रशासन के तरफ से सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। इस प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 आयु वर्ग में सभी प्रखंडों से लगभग 15 सौ से अधिक बालक बालिका भाग लेंगे।

उन्होंने कहा कि 15 खेल प्रतिस्पर्धा में फुटबॉल को छोड़कर सभी खेल यथा एथलेटिक, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, कुश्ती एवं अन्य खेल यथा क्रिकेट, शतरंज, रग्बी, टेबल टेनिस, ताइकांडो, कराटे, योगा पटेल मैदान में खेले जाएंगे। जबकि फुटबॉल खेल का आयोजन समस्तीपुर कॉलेज मैदान में होगा। उक्त खेल के सफल संचालन हेतु जिला खेल कार्यालय समस्तीपुर द्वारा खेल बार खेल संयोजक मंडल का गठन किया गया है। जिस में कुल 45 शारीरिक शिक्षा शिक्षक, सहायक शिक्षक एवं खेल संघ के प्रतिनिधि प्रतिनियुक्त किए गए हैं। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी से ही राज्य स्तरीय खेल के लिए जिला टीम का गठन किया जाएगा।

मौके पर कार्यालय सहायक वरुण कुमार सिंह, खेल संयोजक सुभीत कुमार सिंह, टभका उवि के जितेंद्र कुमार, राहुल कुमार, विनय कुमार विनय, रजनीश कुमार, कुमारी सीमा गिरि, शारदा कुमारी, राज कमल रौशन, सुधाकर कुमार सिन्हा, कुमारी काजल, शशि कुमार गुप्ता, मो शाहिद आदि मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

10 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

11 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

12 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

19 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

21 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

23 घंटे ago