Samastipur

समस्तीपुर जिले में किसानों से सरकारी दर से धान खरीद की अब तक तैयारी नहीं

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में किसानों से एक नवंबर से सरकारी दर से धान खरीद शुरू होनी है, लेकिन अभी इसकी तैयारी सुस्त है। सहकारिता विभाग से जिले में समय पर धान की खरीदारी शुरू कराने के लिए जिला समय सारिणी जारी कर दी है। इसके तहत 10 अक्टूबर तक विभिन्न प्रारंभिक अग्रिम तैयारी कर लेनी थी जो नहीं हुई। 10 अक्टूबर यानि मंगलवार तक जिले के सभी सक्षम समितियों (पैक्स व व्यापार मंडल ) की ऑडिट पूरी नहीं हुई थी।

समितियों में धान खरीद के पहले भंडारण की व्यवस्था, नमी मापक व माप तौल यंत्रों का नवीनीकरण के अलावा खरीद से संबंधित बैनर पोस्टर के माध्यम से प्रचार प्रसार आदि कार्य उक्त तिथि तक नहीं पूरी की गई थी। जिला में जिला टास्क फोर्स की बैठक कर सक्षम समितियों का चयन भी इस तिथि तक नहीं हुई थी। चावल मिलों के निबंधन व सत्यापन का कार्य पूरा नहीं किया गया था।

दूसरी तरह की अग्रिम तैयारी के लिए जिला को 15 अक्टूबर का टाइमलाइन दिया गया है। इसमें समितियों में किसानों का आधार सत्यापन के लिए बायोमैट्रिक फिंगरप्रिंट स्कैनर का अधिष्ठापन करना है। इसके अलावा किसानों से धान खरीदने के लिए कैश क्रेडिट ऋण उपलब्ध करा देना है। समितियों द्वारा विहित प्रपत्र जैसे ख़रीद सह भुगतान पंजी, धान अस्वीकरण पंजी, स्टॉक पंजी आदि पंजियों का संधारण 15 अक्टूबर तक पूरा करना है। जिले के निबंधित चावल मिलों का चयन कर चयनित सक्षम समितियों के साथ उनकी टैगिंग इसी तिथि तक कर लेनी है।

एसएफसी को अपने गोदामों का चयन व अधिसूचित करने का कार्य 15 अक्टूबर तक निश्चित रूप से पूर्ण करना है। इसके अलावा चावल संग्रहण केन्द्रों पर सहायक गोदाम प्रबंधक व गुणवत्ता नियंत्रण की समुचित व्यवस्था भी इसी तय तिथि तक पूरी की जानी है। इस वित्तीय वर्ष में किसानों से चावल लेने के लिए दो तरह की दर सरकार से निर्धारित की गई है। किसानों को साधारण चावल पर 2183 रु. व ए ग्रेड चावल 2203 रु प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाना है। अभी तक जिला को धान खरीद के लिए टारगेट नहीं दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

11 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

12 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

13 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

19 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

22 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

24 घंटे ago