Samastipur

समस्तीपुर-रोसड़ा रेलखंड के इस रेलवे स्टेशन पर छात्रों के दो गुट आपस में भिड़े, जमकर हुई रोड़ेबाजी… 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/उजियारपुर :- समस्तीपुर-रोसड़ा रेलखंड के देसुआ रेलवे स्टेशन पर सोमवार को छात्रों के दो गुटों में जमकर भिड़त हो गई जिससे अन्य यात्रियों में थोड़ी देर के लिये अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि बाद में स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामले को शांत कराया गया। झड़प के दौरान दोनों गुटो के छात्रों ने एक दूसरे पर जमकर रोड़े चलाये। इससे ट्रेन की बोगी की खिड़कियों के कांच टूट गये। छात्रों की इस भिंड़त से यात्रियों में दहशत पसरा रहा।

हालांकि घटना की सूचना मिलते ही उजियारपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तब स्थिति को स्थानीय लोगों के सहयोग से नियंत्रित कर लिया गया। घटना सोमवार अपराह्न 2 बजे के बाद हुई है। वहीं मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर से सहरसा जा रही ईएमयू पैसेंजर ट्रेन में छात्रों के दो गुटों में समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से ही किसी बात को लेकर कहा सुनी शुरू हुई, जिसके बाद देसुआ स्टेशन पर ट्रेन के रुकते ही छात्रों ने रेलवे लाइन से रोड़ा उठाकर एक दूसरे पर फेंकना शुरू कर दिया। इससे अन्य यात्री दहशत में डूब गये। हालांकि छात्रों को उपद्रव मचाते देख आसपास के लोग पहुंचे और दोनों गुटों के छात्रों को खदेड़ कर भगाया। जिससे दोनों गुट के छात्र तितर बितर हो गये।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

12 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

13 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

14 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

21 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

23 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago