समस्तीपुर :- समस्तीपुर कलेक्ट्रेट गेट पर सुरक्षा गार्ड में प्रतिनियुक्ति होमगार्ड के जवान राजकुमार सिंह का शव शुक्रवार को होमगार्ड कार्यालय में पहुंचने पर भी रक्षक दलों ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें नम आंखों से सलामी दी। बताया गया है कि होमगार्ड जवान राजकुमार सिंह की तबीयत ड्यूटी के दौरान 10 अक्टूबर को काफी खराब हो गई थी।
इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया गया था। डीएमसीएच में इलाज के दौरान ही बीती रात उनका निधन हो गया। इसके बाद शुक्रवार को होमगार्ड कार्यालय में विभाग से स्वीकृत राशि 7 हजार रुपए उनके पुत्र गुलशन कुमार को दिया गया।
समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले…
समस्तीपुर/खानपुर : खानपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के मुखिया रमेश मांझी को वित्तीय…
शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए बहुप्रतीक्षित मानक संचालन…
समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से शनिवार को शहर…
समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर शनिवार…
समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…