समस्तीपुर :- समस्तीपुर में बाल विवाह मुक्त बिहार अभियान के तहत जिले के 515 गांवों में लोगों को शपथ दिलाई गई। इस मौके पर जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र और कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में मशाल जुलूस व कैंडल मार्च निकालकर बाल विवाह मुक्त बिहार बनाने का आह्वान किया गया।
मशाल जुलूस समस्तीपुर प्रखंड समेत जिले के विभिन्न प्रखंडों में निकाला गया। इससे पूर्व लोगों ने पंचायतों और गांवों में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान सभी उम्र, जाति-बिरादरी और धर्मों के लोगों को शपथ दिलाई गई कि वे अपने गांव में बाल विवाह जैसे कृत्य में किसी भी तरह से सहभागी नहीं बनेंगे।
समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के रोहुआ पूर्वी पंचायत के लड़वारा पुल…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : अनुमंडलीय अस्पताल रोड स्थित लोकनाथपुर गंज मोहल्ले में इंडियन बैंक शाखा के समीप…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक भावुक पोस्ट के…
बिहार में बड़े सियासी उलट फेर की संभावना के बीच सीएम आवास एक अणे मार्ग…
बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…