समस्तीपुर :- नवरात्र के सप्तमी पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के शिवशक्ति भवन में बिहार ब्रह्माकुमारीज़ संचालिका राजयोगिनी रानी दीदी एवं अन्य नौ सेवाकेंद्र प्रभारी बहनों का अभिनंदन एवं आशीर्वचन कार्यक्रम हुआ। इसमें दीदी सहित सभी बहनों को चुनड़ी, ताज, तिलक, माला एवं भेंट प्रदान कर आरती करने केसाथ अभिनंदन किया गया। मौके पर राजयोगिनी रानी दीदी ने कहा कि नवरात्र में भक्तगण मां की दिल से आराधना करते हैं। जीवन को सात्विक रखकर 9 दिन तक व्रत-उपवास करते हैं।
कृष्ण भाई ने दीदी सहित सभी बहनों का स्वागत करते हुए इस बार मां दुर्गा को अपने दुर्गुणों का दान देकर उनके सच्चे आशीर्वाद के अधिकारी बनने की अपील की। कार्यक्रम में एमएलसी डॉ. तरुण चौधरी, नगर आयुक्त विभूतिरंजन चौधरी, रामगोपाल सुरेका, रमेश चांदना, सतीश चांदना, दीपक सिंह, निर्दोष भाई आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। पूरे जिले के रोसड़ा, पटोरी, दलसिंहसराय, मोहिउद्दीन नगर, पूसा सहित गांव-गांव के सैकड़ों भाई-बहनों को दीदी ने तिलक लगाकर, फल देकर आशीर्वाद प्रदान किया और सभी को भोग स्वीकार करवाया गया।
समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…
समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…
बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…
समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…
समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…