Samastipur

रोसड़ा डबल मर्डर कांड का खुलासा, दो बदमाशों को हथियार के साथ पुलिस ने दबोचा, SP ने पूर्व थानाध्यक्ष को किया निलंबित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/रोसड़ा :- समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना अंतर्गत पांचोपुर गांव के पास पिछले दिनों सहोदर भाई किराना कारोबारी हत्याकांड का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर लिया। पुलिस ने इस मामले में हथियार के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से हत्या में प्रयुक्त देसी पिस्टल व बाइक आदि बरामद की गई है। बदमाश की पहचान रोसड़ा के बटहा गांव निवासी मनीष कुमार उर्फ मणिया व बेगूसराय के चेरियाबरियारपुर निवासी रोहित कुमार के रूप में की गई है।

एसपी ने बताया कि हत्या के दौरान उठापटक में बदमाश रोहित भी जख्मी हो गया था। उसे पेट में गोली लगी थी। वह बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में उपचार करा रहा था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने माना है कि किराना कारोबारी के साथ गत वर्ष दो बार लूट की घटना हुई थी, लेकिन उक्त घटनाओं में तत्कालीन थानाध्यक्ष रामाशीष कामती ने सही से काम नहीं किया। अगर पूर्व की घटना में अपराधी पकड़ लिए गए होते तो हत्या की इस घटना को टाला जा सकता था। पूर्व थानाध्यक्ष की लापरवाही को देखते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

पांच बदमाशों ने मिलकर दिया था घटना को अंजाम :

संवाददाता सम्मेलन के दौरान एसपी विनय तिवारी ने बताया कि इस घटना में बेगूसराय के चेरियाबरियापुर के तीन और समस्तीपुर के दो बदमाश शामिल थे। घटना में शामिल पांचों बदमाश की पहचान कर ली गई है। एसपी ने बताया कि इस घटना में बेगूसराय के मनीष महतो, अमित कुमार व रोहित कुमार तीनों चेरियाबरियापुर का रहने वाला है।

इसके अलावा रोसड़ा रविंद्र सहनी और बटहा रोसड़ा का मनीष कुमार उर्फ मणिया ने मिल कर अंजाम दिया था। 18 अक्टूबर की रात जब किराना कारोबारी अमित चौधरी और सुमित चौधरी दुकान बंद कर लौट रहे थे तो इन बदमाशों ने दो बाइकों से पीछा किया। पोखर के पास ओवर टेक कर लूटपाट शुरू किया। जिसका दोनों भाई ने प्रतिरोध किया और बदमाशों से भीड़ गए। इस दौरान सुमित एक बदमाश को पकड़ पर मारपीट कर रहा था। इसी दौरान पीछे से दूसरी बाइक पर आये बदमाशों ने दोनों को गोली मारी दी। इस घटना में एक बदमाश रोहित को भी पेट में गोली लग गई। जिसे उसका साथी लेकर फरार हो गए। राहित का उपचार बदमाश बेगूसराय के एक निजी क्लीनिक में करा रहे थे।

घटना स्थल पर मिले साक्ष्य व सीसीटीब फुटेज के आधार पर रोसड़ा के मनीष को पकड़ा गया :

एसपी ने बताया कि घटना स्थल पर मिले साक्ष्य और सीसीटीबी फुटेज के आधार पर बटहा रोसड़ा के मनीष को पकड़ा गया। जिससे पूछताछ की गई तो उसने अन्य बदमाशों को नाम बताया। बेगूसराय में उपचार करा रहे रोहित को भी पकड़ लिया गया है। हालांकि उसे अभी पुलिस की सुरक्षा में हॉस्पिटल में रखा गया है। इस कांड में फरार मनीष महतो, अमित और रविंद्र सहनी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

18 अक्टूबर की रात हुई थी घटना :

रोसड़ा थाने के पांचूपुर गांव में 18 अक्टूबर की रात जब किराना कारोबारी अमित और सुमित चौधरी दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पांचूपुर चोखवा पोखर के पास पूर्व से घात लगाए बदमाशों ने दोनों भाईयों को घेर लिया था। इस दौरान बदमाशों ने उसके साथ लूटपाट शुरू कर दिया। जिसका दोनों भाईयों ने विरोध किया। बदमाश और दोनों भाईयों के बीच उठापटक हुई। जिसके बाद बदमाशों ने रुपए से भड़ा बैग छीन लिया और दोनों भाई को गोली मार दी जिससे दोनों की मौत हो गई।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के स्कूलों में कुत्तों की पहरेदारी करेंगे गुरुजी, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

समस्तीपुर : अब जिले के स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन, स्वच्छता व सुरक्षा की…

32 मिनट ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल की व्यवस्था सुधार को लेकर सख्त हुए सिविल सर्जन, 21 फरवरी को सभी डॉक्टरों की अनिवार्य बैठक

समस्तीपुर : सदर अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सिविल सर्जन डॉ. राजीव…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में लगे सोलर मेला के दौरान 3 हजार 970 उपभोक्ता ने दिया सौर प्लेट के लिए आवेदन

समस्तीपुर : नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा पटेल मैदान के प्रांगण में सोलर…

5 घंटे ago

कल्याणपुर से अपहृत दो युवकों को पुलिस ने मुजफ्फरपुर से किया बरामद

समस्तीपुर/कल्याणपुर : रामपुरा वॉटरवेज तटबंध के निकट से अपहृत दोनों युवक को पुलिस ने मुजफ्फरपुर…

5 घंटे ago

विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक चौक तक अवैध मकान, दुकान व सब्जी मंडी हटाने का नोटिस

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर प्रबंधन ने मंगलवार को विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक…

6 घंटे ago

दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में फर्जी TTE पकड़ा गया, समस्तीपुर स्टेशन पर GRP को सौंपा गया

समस्तीपुर : गाड़ी संख्या 19166 दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में दरभंगा से समस्तीपुर के बीच टिकट…

6 घंटे ago