समस्तीपुर :- शारदीय नवरात्र के साथ ही पर्व त्यौहारों का सीजन शुरु हो गया है. अब लोग मुंबई जैसे शहरों से छुट्टी लेकर अपनी घर को लौटेंगे. इस दौरान ट्रेनों पर भारी भीड़ देखने को मिलेगी. दुर्गा पूजा, दिवाली, छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनको सुगम आवागमन की सुविधा मुहैया कराने के लिए रेलवे द्वारा मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-पाटलिपुत्र- पं.दीन दयाल उपाध्याय जं.-प्रयागराज- छिवकी के रास्ते समस्तीपुर और लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच गाड़ी संख्या-01043 और गाड़ी संख्या-01044 लोकमान्य तिलक-समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन करने का निर्णय लिया गया है. यह पूजा स्पेशल पटना के पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकते हुए जायेगी.
दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए रेलवे यात्रियों को भीड़ से बचाने के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन चला रही है. इसी कड़ी में बिहार के समस्तीपुर से पाटलिपुत्र स्टेशन रुकते हुए मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनल तक 20 अक्टूबर से 01 दिसंबर तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को पूजा स्पेशल ट्रेन परिचालित की जायेगी. यह स्पेशल ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 19 अक्टूबर से 30 नवंबर तक सप्ताह के प्रत्येक गुरूवार को परिचालित की जायेगी.
बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़े उलटफेर की चर्चाएं तेज हो गई हैं।…
बिहार विधान परिषद में बहाल 10 निम्नवर्गीय लिपिक एवं 33 डाटा इंट्री ऑपरेटरों के दक्षता(स्किल…
Bihar DEO-DPO Transfer: बिहार में शिक्षा विभाग की कमान संभालने के बाद अपर मुख्य सचिव…
समस्तीपुर : ट्रेनों को बिना उचित कारण चेन पुलिंग कर बीच रास्ते में रोकने वालों…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर लूट…
समस्तीपुर : शहर की लाइफ-लाइन ओवरब्रिज (ROB) पर स्ट्रीट लाइट लगाने की कवायद तेज हो…