समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के पटेल मैदान में सोमवार को तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ स्काउट एंड गाइड के बैंड पर मार्च पास्ट व विभिन्न प्रखंडों के प्रतिभागी स्कूली बच्चों के शपथ ग्रहण के साथ शुरू हो गया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि प्रभारी जिलाधिकारी सह डीडीसी अखिलेश कुमार सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय, जिला आपूर्ति पदाधिकारी महबूब आलम, डीपीओ अलका आम्रपाली एवं सिविल सर्जन डॉ. एसके चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
उद्घाटन के पूर्व कृष्ण उच्च विद्यालय की छात्राओं ने रत्ना कुमारी के नेतृत्व में स्वागत गान प्रस्तुत किया। मौके पर जिला खेल पदाधिकारी के सहायक वरुण कुमार व अंशु कुमार सिन्हा के अलावे विभिन्न स्कूलों के खेल शिक्षक मौजूद थे। कला संस्कृति एवं युवा विभाग, राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में आउटडोर व इनडोर खेल की स्पर्धाएं होगी।
समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…
समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…
बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…
समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…
समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…