Samastipur

मिशन परिवार विकास अभियान में कभी टॉप-10 में स्थान बनाने वाला समस्तीपुर काफी पिछड़ गया

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- मिशन परिवार विकास अभियान में इस बार काफी समस्तीपुर जिला पिछड़ गया। टॉप टेन में स्थान बनाने वाला समस्तीपुर काफी नीचे चला गया। वहीं अभियान में उत्तर बिहार का एक भी जिला टॉप टेन में शामिल नहीं हो सका। पुरुषों की नसबंदी में समस्तीपुर जिला 26वें स्थान पर चला गया जबकि 614 महिलाओं के बंध्याकरण के बावजूद समस्तीपुर जिला राज्य में 30वें पायदान पर ही लटक गया।

अभियान के दौरान जिले में मात्र तीन पुरुषों का ही नसबंदी हो सका। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि अभियान के दौरान मौसम विपरीत थाद्ध जिसके कारण अभियान प्रभावित हुआ। विदित हो कि जिले में चार से 26 सितंबर तक मिशन परिवार विकास अभियान चलाया गया था। डीसीएम अनिता कुमारी ने बताया कि मौसम के कारण अभियान प्रभावित हुआ। हालांकि जिले में बंध्याकरण प्रतिदिन कराया जा रहा है। सदर अस्पताल सहित विभिन्न पीएचसी व सीएचसी में भी यह ऑपरेशन किया जा रहा है।

विभूतिपुर जिले में रहा अव्वल :

अभियान के दौरान जिले में 614 महिला बंध्याकरण किया गया। इसमें जिले में विभूतिपुर प्रखंड में सर्वाधिक 54 महिलाओं का बंध्याकरण किया गया। इसी प्रकार मोहिउद्दीननगर में 44, विद्यापतिनगर में 41, सदर अस्पताल में 40, रोसडा व पटोरी में 39-39, उजियारपुर में 38, दलसिंहसराय में 37, हसनपुर में 34, सिंघिया में 33 बंध्याकरण किया गया। वहीं सबसे कम मात्र 5 बंध्याकरण बिथान में किया गया।

मात्र तीन पीएचसी में हुआ नसंबदी :

अभियान के दौरान जिले में मात्र तीन अस्प्ताल में ही पुरुष नसबंदी हो सका। इसमें अनुमंडलीय अस्पताल दलसिंहसराय व पटोरी तथा सीएचसी खानपुर में एक-एक पुरुषों का नसंबदी किया गया। नसबंदी में पुरुषों की संख्या हर अभियान में दो से तीन पर ही सिमट जा रही है।

कॉपर टीम में दसवें स्थान पर समस्तीपुर :

अभियान के दौरान महिलाओं की काउंसलिंग करने के बाद 1553 महिलाओं को कॉपर टी लगाया गया। जिसके कारण समस्तीपुर दसवें स्थान पर है। राज्य में सर्वाधिक वैशाली में 2255 महिलाओं को कॉपर टी लगाया गया। वहीं 2347 सारण व 1832 बेगूसराय में कॉपर टी लगाया कर दूसरे व तीसरे स्थान पर रहा।

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

3 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

3 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

4 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

13 घंटे ago