Samastipur

हरियाणा में हुए सड़क दुर्घटना में समस्तीपुर के मजूदर की मौत, 15 सालों से वहीं रहकर करता था मजदूरी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- हरियाणा के दादरी में समस्तीपुर के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत केराई गांव के एक मजदूर की मौत सड़क हादसे में हो गई। शनिवार दोपहर मृतक का शव गांव पहुंचते ही पारिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया। मृतक गांव के लाल बिहारी राय का बेटा शंकर राय (35) बताया गया है। घटना के संबंध में मृतक शंकर के भाई पंकज कुमार ने बताया कि उसका भाई पिछले 15 सालों से हरियाणा के महेंद्र गंज में रहकर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। दो दिन पहले हरियाणा में किसी वाहन से भूसा अनलोड करने के लिए दादरी जा रहा था।

इसी दौरान दादरी के पास दो वाहनों के बीच टक्कर हो गई। इसमें इसकी मौत हो गई थी। उसके शव को ऐंबुलेंस से शनिवार की दोपहर समस्तीपुर लाया गया। मृतक मजदूर शंकर का शव दोपहर जैसे ही गांव पहुंचा पारिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया। पारिवारिक सदस्यों की स्थिति देख ग्रामीणों ने पूर्व से ही अंतिम संस्कार की सभी तैयारी कर रखी थी। शव ऐंबुलेंस से उतारे जाने के बाद जल्द ही अंतिम विदाई की रस्म अदा कर लोग दाह संस्कार के लिए रवाना हो गए।

प्रदेशों में लगातार विभूतिपुर के मजदूरों की हो रही मौत :

बता दें कि प्रदेशों में विभूतिपुर के मजदूरों की मौत लगातार हो रही है। पिछले दो माह के दौरान अब तक 6 से अधिक मजदूरों की मौत हो चुकी है। पिछले महीने ही मुंबई में निर्माणाधीन 40 मंजिला इमारत की लिफ्ट गिरने से समस्तीपुर के विभूतिपुर के टभका गांव के चार मजदूरों की मौत हो गई थी। इसके अलावा हरियाणा, पंजाब में भी हाल के दिनों में कई मौतें हुई है।

वीडियो… 

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

19 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

19 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

21 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

22 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

24 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago