समस्तीपुर/पूसा :- केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि पूसा का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने विवि की गतिविधियों की जानकारी लेने के साथ आगामी योजनाओं पर चर्चा की। इसके पूर्व उन्होंने विवि के मुख्य द्वार पर आयोजित स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने विवि की छात्र-छात्राओं से उनकी शिक्षा एवं आगामी योजनाओ के संबंध में जानकारी लेते हुए समुचित सुझाव दिया।
इस दौरान उन्होंने छात्रों से सप्ताह या माह में कम से कम एक दिन स्वच्छता पर विशेष अभियान चलाने की सलाह दी। बाद में विवि के ईख अनुसंधान संस्थान परिसर में बने संग्रहालय का अवलोकन करते हुए पूसा के ईितहास को जाना। तो दूसरी ओर विवि के बायोडाईवरसीटी पार्क का निरीक्षण करते हुए उसमें लगे पौधों के संग्रह पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान विवि के छात्रों ने गुलाब का फूल देकर मंत्री को सम्मानित किया। मौके पर कुलपति डॉ. पीएस पांडेय, कुलसचिव डॉ.मृत्युंजय कुमार समेत विवि के डीन-डायरेक्टर, वैज्ञानिक व पदाधिकारी मौजूद थे।
समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…
समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…
बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…
समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…
समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…